फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona

जिला में अब कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1391, रविवार को 27 नए संक्रमित मिले

Sun, 23 Aug 2020 11:27 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
corona
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। रविवार को 27 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। जिसमें छह मामले नारनौल शहर से है। रविवार को 30 मरीजों ने कोरोना को मात देकर घर वापसी की है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1391 हो गई है। अब तक जिले में कुल 969 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 421 केस अभी भी एक्टिव हैं। नारनौल शहर संक्रमण के मामले हॉट स्पाट बना हुआ है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने से ज्यादा मरीज संक्रमित हो रहे है। उन्होंने बताया कि रविवार को 2 मोबाइल टीमों ने 128 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 23 अगस्त तक 89723 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 52901 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 24608 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 872 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। रविवार को नारनौल शहर से 6 नए कोरोना संक्रमण के मामले आये है। जिसमें बड़ा बाग में संक्रमितों का एंटीजन टेस्ट करने पर पॉजिटिव आया। दौंगडा अहीर में पुलिस कर्मी के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है। ज्यादातर केस एक दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। गांव शेेेेखपुरा में चार दिन पहले सरपंच पॉजिटिव आया था आज परिवार के 6 सदस्य पॉजिटिव आये है।
विज्ञापन

गांव बजाड़ में 22 केस आने के बाद गांव में 600 से अधिक सैंपल लिए
-विधायक सीताराम व उनके पुत्र समेत चालक, गनमैन समेत 10 लोगों के सैंपल लिये गये
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत बजाड़ गांव में पिछले तीन-चार दिनों में 22 संक्रमित केस आने के बाद रविवार को भी गांव में सैंपल लिये गये। कोरोना के सैंपल इंचार्ज ईएमटी सत्येंद्र चौहान के नेतृत्व में गांव के स्कूल के समीप सैंपल लिये गये। गांव में पिछले तीन दिनों में 600 के करीब सैंपल लिये गए है। वही अटेली कस्बा व बजाड़ कोरोना के हॉट-स्पॉट हो गये है। बजाड़ में सरपंच के बेटे के संक्रमण के बाद गांव में एहतियात के रूप में सैंपल लिये जा रहे है। इसके अलावा अटेली अस्पताल से दंत चिकित्सक डॉ. मनीश यादव व डॉ. मुकेश सोनी आदि ने बताया कि अटेली क्षेत्र में केस बढ़ने के कारण लोगों को कोरोना से बचाव करने की खास जरूरत है। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि जिले में अधिक केस आने के कारण सरकार व प्रशासन ने दो दिन शनिवार व रविवार को लॉकडाउन किया है। लोग इसका पालन करे अन्यथा कठोर कदम उठाने पड़ेेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विधायक ने करवाया कोरोना टेस्ट
प्रदेश सरकार ने विधानसभा के मानसून सत्र के लिए सभी विधायकों व संबंधित अधिकारियों का कोरोना टेस्ट करवाने के निर्देश दिये गये है। इस कड़ी में रविवार को अटेली के विधायक सीताराम व उसके स्टॉफ का कोरोना सैंपल लिया गया है। अटेली कार्यालय में मोबाइल वैन टीम ने विधायक, विधायक पुत्र, चालक, गनमैन व अन्य नजदीक से 10 स्टॉफ का सैंपल लिया गया। बता दें कि विधानसभा का 26 अगस्त से मानसुन सत्र प्रारंभ हो रहा है। सत्र में शामिल होने के लिए निगेटिव रिपोर्ट जमा करवाने पर ही विधानसभा में एंट्री होंगी।
संक्रमित के माता-पिता समेत 6 लोगों की सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी सीएचसी के अंतर्गत छापड़ा बीबीपुर व मोहनपुर गांव में 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक टीम ने चार पीड़ितों को आयुर्वेद मेडिकल कॉलेज पटीकरा भेज दिया तथा दो को होम क्वांटरिन किया है।
टीम के इंचार्ज डॉ. अविनाश पूनिया ने बताया कि मोहनपुर में तीन दिन पहले एक दुकानदार संक्रमित मिला था। उसके माता-पिता समेत परिजनों का सैंपल लिया गया। रिपोर्ट में परिवार के चार सदस्य पॉजिटिव मिले हैं। दूसरी ओर छापड़ा बीबीपुर में एक राजस्व विभाग के कर्मचारी को बुखार होने की वजह से जयपुर की अस्पताल में एडमिट कराया गया था। उसके सैंपल की रिपोर्ट संक्रमित मिलने पर पिता व पुत्र का सैंपल लिया है। गांव में पहुंची मोबाइल टीम ने ग्रामीणों की स्क्रीनिंग करने के बाद ग्रामीणों के सैंपल लिये गये।

मोबाइल टीम ने 35 सैंपल लिये- एसएमओ
सीएचसी के एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि रविवार को नांगल चौधरी सीएचसी के 6 सैंपलों की रिपोर्ट संक्रमित मिली है। सभी पीड़ित कंटेनमेंट जोन के हैं, जिस कारण इनसे लोगों का संपर्क नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन की निगरानी पूरी सजगता से कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed