फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona infected youth dies in PGI Rohtak

कोरोना संक्रमित युवक की पीजीआई रोहतक में मौत

Wed, 09 Dec 2020 10:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 09 Dec 2020 10:41 PM IST
विज्ञापन
Corona infected youth dies in PGI Rohtak
जिले में कोरोना संक्रमित युवक की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हो गई। अब तक जिले में कोरोना से 16 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार को जिले में चार नए संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6438 हो गई है। बुधवार को 7 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 6312 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 110 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि गावड़ी जाट निवासी 42 वर्षीय युवक 27 नवंबर को कोरोना संक्रमित मिला था। इसकी हालात को देखते हुए परिजन रोहतक पीजीआई ले गए थे। जहां पर उपचार के दौरान आठ दिसंबर को मौत हो गई। युवक पहले टीबी का मरीज था। सीएमओ ने बताया कि जिले में नौ दिसंबर तक 123504 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 78334 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 115472 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1060 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। बता दें कि एक सप्ताह से कोरोना के मरीजों की संख्या घटी है। लेकिन, इस दौरान मरने वालों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed