फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona infected two death 144 new found

जिले में कोरोना संक्रमण से दो मौत, 144 नए कोरोना संक्रमित मामले आए

Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Corona infected two death 144 new found
जिले में रविवार को 144 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। वहीं कोरोना संक्रमण से दो लोगों की मौत हुई है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 20917 हो गई है। रविवार को 511 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 18429 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि रविवार को जिले में 144 नए कोरोना संक्रमित मामले आये हैं। कोरोना संक्रमण के कारण रविवार को सिंघाना रोड नारनौल व राता कला के एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिला में 118 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 2370 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 23 मई तक 179034 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 97659 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 243311 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1702 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। रविवार को सबसे ज्यादा महेंद्रगढ़ खंड के गांव देवास में सबसे ज्यादा 10 कोरोना संक्रमण के मामले आए है। वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वाले लोगों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम दाह संस्कार किया गया है।
विज्ञापन

इन गांवों में मिले सबसे ज्यादा संक्रमित
देवास -10, दुलोठ जाट -7, बड़कोदा - 3, गणियार - 3, बेरुंडला -3, धानोता- 3, चितलांग- 3, बैरावास -2, बिहाली- 2, ढाणा - 2, ढाणी बंदा वाली- 2, हुडा नारनौल -2, धनौंदा- 2, महेंद्रगढ़ -2, रामविहार महेंद्रगढ़- 2, सिगड़ा- 2, उनींदा- 2, ताजपुर- 2, डोहर खुर्द- 2, जोनावास- 2, सेहलंग - 2, दुलोठ अहीर- 2 मामले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed