{"_id":"609038558ebc3ee9243ed1c9","slug":"corona-death-cremation-narnol-news-rtk6070672193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, 238 नए संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना से दो महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत, 238 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों में मौत का सिलसिला भी हर रोज जारी है। सोमवार को कोरोना संक्रमण से दो महिलाओं समेत 5 लोगों की मौत हुई है। वहीं जिले में सोमवार को 238 नए कोरोना संक्रमित केस मिले। अब तक जिले में 47 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को जिले में 238 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 10765 हो गई है। वहीं सोमवार को 253 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 8114 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। सोमवार को कोरोना संक्रमण के कारण अगिहार, महेंद्रगढ़, भुंगारका, कारोता व खुड़ाना गांव के एक-एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। कोरोना के 2604 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 3 मई तक 167380 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 95323 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 205521 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 5812 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सोमवार को दो महिला समेत पांच लोगों की मौत हुई है। जिसमें महेंद्रगढ़ खंड के गांव अगिहार में 38 वर्षीय महिला, खुड़ाना में 66 वर्षीय महिला की मौत हो गई। इसके अलावा महेंद्रगढ़ में 37 वर्षीय युवक, नांगल चौधरी खंड के गांव भूंगारका में 38 वर्षीय युवक व कारोता में में 61 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हुई है। मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।