फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Corona cases increasing due to negligence of people: vikas

लोगों की लापरवाही से बढ़ रहे कोरोना के केस : विकास

Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Corona cases increasing due to negligence of people: vikas
अधिकारियों की बैठक लेते विकास यादव। - फोटो : Narnol
अनलॉक के बाद गतिविधियां बढ़ने और लोगों की लापरवाही से जिले में कोविड-19 के केस बढ़ रहे हैं। सभी इंसीडेंट कमांडर अपने-अपने क्षेत्र में लगातार कंटेनमेंट का दौरा करें और और सख्ती बढ़ाएं। यह निर्देश पर्यटन विभाग के एमडी एवं कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी विकास यादव ने वीरवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक में दिए।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि जिला में अब तक साढे़ आठ हजार से अधिक लोगों के सार्वजनिक स्थानों पर बिना मास्क लगाएं घूमने पर चालान काटे गए हैं। इसमें ज्यादातर पुलिस विभाग द्वारा काटे गए चालान हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी इस दिशा में और अधिक सख्ती के साथ कार्य करें। उपायुक्त आरके सिंह ने कहा कि कंटेनमेंट जोन में सरकार द्वारा जारी की गई हिदायत की सौ फीसदी अनुपालना के लिए वे खुद भी अब लगातार कंटेनमेंट का दौरा करेंगे। डीसी ने कहा कि जिला में सभी इंसीडेंट कमांडर यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीण क्षेत्रों में जहां पर भी कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हो रहा वहां से ऐसे मरीजों को संस्थागत एकांतवास में रखें। डीसी ने कहा कि रैपिड रिस्पांस टीम की कांटेक्ट व ट्रेसिंग में अहम जिम्मेदारी होती है। इसके अधिकारी हमेशा अलर्ट रहें। लगातार होम एकांतवास के मरीजों पर नजर रखें। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज, एसडीएम महेंद्रगढ़ विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम नारनौल मनीष कुमार फोगाट, एसडीएम कनीना रणवीर सिंह,सीईओ जिला परिषद लक्ष्मी नारायण व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अशोक कुमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन

सीएमओ का आह्वान सैंपल देने के बाद एकांतवास में रहे लोग
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने जिले के नागरिकों से आह्वान किया हैं कि जिन लोगों ने सैंपल दिए हैं वे अपने आप को एकांतवास में रखें। सीएमओ ने कहा कि कई बार रिपोर्ट आने तक सैंपल देने वाला व्यक्ति लापरवाही करतां है, जिस कारण कोविड-19 के केस बव़ने का खतरा रहता है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि रिपोर्ट आने तक न केवल अपने पड़ोसी नागरिकों से बल्कि अपने घर के सदस्यों से भी दूर रहें। सामान्य तौर पर रिपोर्ट आ।ने में 2 दिन लगते हैं। अगर इस दौरान वह पॉजिटिव पाया जाता है तो इस 2 दिनों में कई लोगों को संक्रमण हो सकता है। ऐसी स्थिति में जिला में कोविड-19 के और अधिक केस बढ़ सकते हैं। ऐसे में जरूरी है कि जिला के नागरिक पूरी एहतियात बरतें ताकि संक्रमण न फैले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed