{"_id":"609186fe8ebc3e8dbd7bba0b","slug":"corona-case-narnol-news-rtk607194665","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला में कोरोना संक्रमण से 7 लोगों की मौत, 764 नए मामले सामने आए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला में कोरोना संक्रमण से 7 लोगों की मौत, 764 नए मामले सामने आए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। कोरोना संक्रमण के मामलों के साथ-साथ मौत के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। हर रोज कोरोना संक्रमण से मरने वाले की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। मंगलवार को 762 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। वहीं सात लोगों की मौत हुई है। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 11,527 हो गई है। 5717 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 762 नए संक्रमित मामले आये है। जबकि 183 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 8297 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अकेले गांव कोरियावास में एक दिन में 146 नए संक्रमित मामले आए हैं। जो एक ही गांव में अब तक सबसे अधिक मामले है। इसके बाद गांव अटाली में 36 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमण के कारण धनौंदा, हाउसिंग बोर्ड, शास्त्री नगर नारनौल, खातोली अहीर, बीरसिंह बास व नांगल सोडा के एक-एक व 3 मई को जेरपुर के एक कोरोना संक्रमित की मृत्यु हो गई। अब तक जिले में 54 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 3176 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में 4 मई तक 168373 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 95534 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 207711 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 5717 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। स्वास्थ्य विभाग ने मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया है।