फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   corona, 8 positive cases found, sample

कनीना थाने में 86 सैंपल लिए, भोजावास में 8 नए संक्रमित मिले

Fri, 16 Apr 2021 11:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 16 Apr 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
corona, 8 positive cases found, sample
कनीना। एक कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कनीना थाने के पूरे स्टाफ के आरटीपीसीआर टेस्ट कर सैंपल लिए। गांव भोजावास में 8 संक्रमित मिले। भोजावास में अब तक कुल 23 संक्रमित पाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

टीम के इंचार्ज डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि कनीना थाना और अन्य 86 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जिनकी रिपोर्ट जल्द ही आ जाएगी। उन्होंने बताया कि उनकी टीम में एमपीएचडब्ल्यू राजेश, टेक्नीशियन आशीष और सुनील ने कर्मियों के सैंपल लेकर भेज दिए हैं। डॉ. जितेंद्र मोरवाल ने बताया कि कोरोना महामारी की यह दूसरी लहर ज्यादा खतरनाक है। हमें घर पर ही रह कर अपने कार्य करने चाहिए। अगर ज्यादा मजबूरी हो तो मास्क लगाकर बाहर निकलें। बार-बार साबुन से हाथ धोते रहें। भोजावास में कोरोना संक्रमित की 11 अप्रैल को मौत हो गई थी। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संपर्क में आए ग्रामीणों के 13 अप्रैल को सैंपल लिए गए थे। कुल 112 लोगों के सैंपल भेजे गए थे। जिसमें अब तक कुल 23 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। संक्रमितों में छह बच्चे, दो महिला भी शामिल हैं।
विज्ञापन

राजेंद्र भारद्वाज ने ली पहली डोज
कनीना। भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री राजेंद्र प्रसाद भारद्वाज ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली। उन्होंने कहा कि टीका सभी को लगवाना चाहिए। आसपास के लोगों को इसके प्रति जागरूक करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed