{"_id":"5f3f95cf8ebc3e3cce36eaf3","slug":"corona-34-new-cases-found-health-narnaul-narnol-news-rtk5696810105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 34 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले, 28 नारनौल शहर से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 34 नए कोरोना वायरस संक्रमित मिले, 28 नारनौल शहर से
विज्ञापन
नारनौल। जिले में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वीरवार को 34 नए संक्रमित मिले हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 1305 हो गई है। वहीं 17 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 883 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। जिला में कोरोना के 421 केस अभी भी एक्टिव हैं। दूसरी ओर नारनौल शहर में कोरोना वायरस के केस कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं। यहां पर लगातार केस आ रहे हैं। सोमवार को भी 28 केस सामने आए हैं।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि सोमवार को छह मोबाइल टीमों ने 454 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 20 अगस्त तक 88639 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 52157 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 23101 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 651 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। डॉ. नरेंद्र कुमार ने बताया कि अधिकांश मरीज एंटीजन टेस्ट में आए हैं और पहले संक्रमित के संपर्क में आने से कोरोना मरीज हुए हैं। सोमवार को कंटेनमेंट जोन में एंटीजन टेस्ट में बीस लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें मोहल्ला जमालपुर में दो, मोहल्ला खरखड़ी में सात, मोहल्ला प्राणपुरा में एक, सिंघाना रोड पर एक, पुल बाजार में एक, मोहल्ला देवस्थान में पांच, पुलिस लाइन के सामने चार, मोहल्ला नलापुर में चार, मोहल्ला फ्रांसखाना में दो और मोहल्ला चांदूवाड़ा मेें एक मरीज मिला है। उन्होंने बताया कि इसमें कई एक घर से तीन से चार लोग तक संक्रमित मिले हैं। मोहल्ले में एक संक्रमित मिलने के बाद अन्य लोग भी संक्रमण का शिकार हो रहे हैं।
बेटे के बाद पिता हुआ संक्रमित
मंडी अटेली। अटेली सीएचसी के अंतर्गत आने क्षेत्र के गांव गणियार व कस्बे में एक-एक कोरोना केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग व संबंधित विभाग ने कंटेनमेंट जोन व अग्रिम कार्रवाई की। जानकारी के अनुसार अटेली कस्बे में कृष्णा कुंज में 56 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित मिला है, पहले उसका बेटा संक्रमित था। वहीं गांव गणियार में पॉजिटिव युवक टपकुड़ा में एक कंपनी में कार्य करता है। उसकी रिपोर्ट वीरवार को पॉजिटिव आई है। एमपीएचडब्ल्यू हरीश कुमार व अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौके पर पहुंच कंटेनमेंट जोन होम आइसोलेशन कर सुरक्षा व दवा प्रदान की। अटेली अस्पताल के प्रभारी डॉ. विजय यादव ने बताया कि अटेली क्षेत्र में केस बढ़ने के कारण लोगों को कोरोना से बचाव करने की खास जरूरत है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमितों की सूची
गणियार -1
बुचोली रोड महेंद्रगढ़ - 1
अटेली मंडी -1
गोशाला रोड महेंद्रगढ़ -1
छाजूपुरम महेंद्रगढ़ -1
मोहल्ला जमालपुर नारनौल-2
मोहल्ला खरखड़ी नारनौल - 7
मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल- 1
कुलताजपुर -1
सिंघाना रोड नारनौल - 1
पुल बाजार नारनौल-1
मोहल्ला देवस्थान नारनौल-5
पुलिस लाइन नारनौल के सामने-4
मोहल्ला नलापुर नारनौल-4
मोहल्ला फ्रांसखाना नारनौल-2
मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1