{"_id":"6650f81d80b76a0b8f02ead6","slug":"coolers-installed-for-birds-in-the-cowshed-narnol-news-c-196-1-nnl1003-112589-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में पक्षियों के लिए लगाए कूलर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला में पक्षियों के लिए लगाए कूलर
Sat, 25 May 2024 01:57 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sat, 25 May 2024 01:57 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। शहर के निजामपुर रोड पर स्थित श्री अनाथ गोशाला में गो माता की सेवा के साथ-साथ भीषण गर्मी से बचाने के लिए पक्षियों व अन्य जीवों की सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।
गोशाला में पक्षियों के लिए दो बड़े जाल लगाकर उसमें इनके रहने की व्यवस्था की हुई हैं। इन बड़े-बड़े जाल में विशेष रूप से चिड़िया व कबूतर सहित खरगोश आदि भी रखे गए हैं। गर्मी के अंदर इन जीवों के लिए दाना-पानी सहित उनके बैठने घूमने फिरने आदि जैसी अनेक सुविधाएं की गई हैं। पक्षियों व खरगोश को गर्मी न लगे इसलिए इसके लिए कूलर भी लगाए हैं। गोशाला में सुबह आने वाले लोग जहां इन्हें दाने व हरी सब्जियां डालकर जाते हैं, वहीं गोशाला की देखरेख कर रहे पूर्व प्रधान आकाश यादव भी इनके लिए पीने के पानी व साफ-सफाई का पूरा ध्यान रखते हैं। पक्षियों के रहने की सुंदर व्यवस्था में नारनौल गो सेवा मंडल के सदस्यों का भी सहयोग रहता है।