Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contractual electricity workers enraged by dilly-dallying

Mahendragarh-Narnaul News: टालमटोल से भड़के अनुबंधित बिजली कर्मचारी

Mon, 29 Jun 2026 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
Contractual electricity workers enraged by dilly-dallying
फोटो संख्या:64 बैठक के दौरान एसीटी-2024 की समय-सीमा बढ़ाए जाने के विरोध में रणनीति बनाते अनुबंध
कनीना। अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ (भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध) की बैठक में हरियाणा सरकार द्वारा एसीटी-2024 की समय-सीमा बार-बार बढ़ाए जाने पर कर्मचारियों ने कड़ा विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षों से सेवा देने के बावजूद उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे उनमें भारी नाराजगी है।
विज्ञापन

डिवीजन प्रधान सरजीत खटाना ने कहा कि सरकार केवल समय बढ़ाकर मुद्दे को टाल रही है, जबकि कर्मचारी पूरी निष्ठा से बिजली व्यवस्था संभाल रहे हैं। इससे कर्मचारियों में निराशा बढ़ रही है।
विज्ञापन

जिला कार्यकारिणी सदस्य बलबीर ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर 1 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा जिसमें मांगों के शीघ्र समाधान की मांग होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिवीजन कोषाध्यक्ष नरेश कोका ने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। साथ ही 17 जुलाई को बिजली मंत्री अनिल विज के आवास के बाहर भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed