फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   contract basis staff, angry, note, narnaul

कच्चे कर्मचारियों को हटाने का विरोध

Wed, 22 Jun 2016 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Wed, 22 Jun 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
contract basis staff, angry, note, narnaul
कच्चे कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
ज्वाइंट एक्शन कमेटी के आह्वान पर सिंघाणा रोड पर स्थित सर्कल के प्रांगण में  बुधवार को प्रधान अशोक यादव की अध्यक्षता में बिजली कर्मचारियों की एक गेट मीटिंग का आयोजन किया गया। संचालन किरोडीमल सैनी यूनिट प्रधान ने किया। मीटिंग में 29 व 30 जून की हड़ताल को कामयाब बनाने के विचार-विमर्श किया गया। कर्मचारी नेताओं ने सरकार की  निजीकरण नीति का विरोध करने वाले कच्चे कर्मचारियों को मौखिक आदेश सुनाकर  बाहर करने की साजिश का विरोध किया गया।
विज्ञापन


कर्मचारी नेताओं ने प्रदेश सरकार  को आगाह किया कि दमनकारी नीति छोड़कर 23 सब डिवीजनों की निजीकरण की नीति को वापस लेने के साथ ही हटा गए कच्चे कर्मचारियों को भी तुरंत प्रभाव से वापस लिया जाएं। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार बिजली विभाग को अपने चहेतों को बेचना चाहती है। उन्होंने कहा कि निजीकरण न तो जनता के हित में है और न ही कर्मचारियों के  हित में है। इसलिए सरकार को चाहिए की बिजली विभाग में खाली पड़े हजारों रिक्त पदों पर स्थायी भर्ती की जाएं, ताकि पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार मिल सके। उन्होंने सरकार से मांग की है कि विभाग में कार्यरत कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए। इस मौके पर सुभाष रोहिल्ला, सुरेंद्र जोशी, भूपसिंह, बंशीधर, सुनील यादव, ताराचंद सैनी, महाबीर प्रसाद, राजेंद्र बोहरा, हवासिंह, वासुदेव, अर्जुन सोनी व अशोक सैनी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed