फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated water coming in ward number one and three for a week

वार्ड नंबर एक व तीन में एक सप्ताह से अा रहा दूषित पानी

Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Contaminated water coming in ward number one and three for a week
मंडी अटेली। रेवाड़ी रोड वार्ड नंबर 1 व 3 के निवासी पिछले एक सप्ताह से दूषित पानी पीने को मजबूर हो रहे हैं। इसके चलते जनस्वास्थ्य विभाग के प्रति कस्बावासियों में काफी नाराजगी दिखाई दे रही है।
विज्ञापन

कस्बावासी रतिराम यादव, विमल कुमार, खुशीराम, आनंद, मुकेश कुमार, संदीप कुमार, सुरेंद्र कुमार, धीरेंद्र पाल, सतीश कुमार, विकास कुमार, हरी सिंह व दिनेश कुमार आदि ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग को इस दूषित पानी की सप्लाई के बारे में अवगत करवाया गया था, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। नलकूपों से आने वाला पानी पीना तो दूर की बात कपड़े धोने लायक भी नहीं है। ऐसे हालात में उक्त लोग अपने निजी कोष से टैंकर मंगवाने को मजबूर हो रहे हैं। जहां पानी का टैंक बना हुआ है उसकी कई महिनों से सफाई नहीं होने के कारण उससे भी दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। लोगों का कहना है की निजी टैंकरों पर पैसा खर्च करने के साथ-साथ पानी के नलकूपों के बिल अदायगी विभाग अदा करवाने को तैयार हो जाएगा, लेकिन गंदे पानी की समस्या की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा। लोगों ने विभाग से मांग की है कि समय रहते इस समस्या को दुरुस्त किया जाए अन्यथा लोग प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

- वर्जन
समस्या उनके संज्ञान में आई है, जिसको जल्द दूर करने का प्रयास किया जाएगा। जहां तक टैंक की सफाई की बात है। सफाई करवा दी गई थी, लेकिन फिर भी किसी कारणवश दूषित पानी आ रहा है तो इसे दूर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अशोक डागर, जई जनस्वास्थ्य विभाग मंडी अटेली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed