फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Contaminated water and dirt increased shopkeepers' problems after rain

Mahendragarh-Narnaul News: बरसात के बाद दूषित पानी और गंदगी ने बढ़ाई दुकानदारों की परेशानी

Tue, 25 Jul 2023 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 25 Jul 2023 01:29 AM IST
विज्ञापन
Contaminated water and dirt increased shopkeepers' problems after rain
नगर परिषद के बाहर जमा दूषित पानी का निरीक्षण करती नप चेयरपर्सन कमलेश सैनी व पार्षद। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारनौल। नगर परिषद कार्यालय के बाहर मुख्य सड़क पर जमा दूषित पानी वहां से गुजरने वालों लोगों व दुकानदारों के लिए परेशानी का कारण बन चुका है। सड़क पर जमा इस पानी से बाजार का वातावरण दूषित रहता है और एक मिनट भी वहां खड़ा रहना मुश्किल हो जाता है। इस समस्या को लेकर सोमवार को दुकानदार, रेहड़ी चालक एकत्रित होकर नगर परिषद कार्यालय में चेयरपर्सन कमलेश सैनी के पास पहुंचे।
दुकानदारों ने कहा कि यहां रोजगार करना तो दूर खड़ा होना भी मुश्किल हो गया है। बारिश के दौरान हालात काफी खराब हो जाते हैं और बिना बारिश भी दूषित पानी सड़क पर जमा रहता है। इससे आवागमन में परेशानी होती है। दुकानदारों ने चेयरपर्सन को निरीक्षण कर समाधान करने की मांग की। इस पर चेयरपर्सन कमलेश सैनी दुकानदारों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने तुरंत नगर परिषद व पब्लिक हेल्थ अधिकारियों को फोन कर समस्या के समाधान के आदेश दिए।
विज्ञापन

इस पर वहां मशीन से सीवर की सफाई करवाई गई, जिसमें काफी मात्रा में पॉलिथीन और नारियल निकले। चेयरपर्सन ने निर्देश दिए कि यहां पर एक और जाली लगाई जाए, ताकि गंदगी अंदर न जाए। उन्होंने दुकानदारों व रेहड़ी चालकों से अपील भी की कि वह डस्टबिन का प्रयोग करें और उसमें गंदगी डालकर उसे गाड़ी में डालें। साथ ही पॉलिथीन का प्रयोग न करने की अपील भी की। इस अवसर पर वार्ड पार्षद मोहन लाल, कनिष्ठ अभियंता विकास शर्मा, सफाई सुपरवाइजर सतीश, संजीव, राजेश, दरोगा महेन्द्र चौहान, दरोगा गिरवर एवं जन स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह बोले लोग
नगर परिषद के बाहर मेरी दुकान है और यहां पानी जमा रहने से हमें बहुत भारी परेशानी होती है। मैंने इसकी शिकायत नगर परिषद की चेयरपर्सन को दी थी, ताकि ये पानी सीवर के रास्ते चला जाए। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई से भी शिकायत की, लेकिन इसका कोई समाधान नहीं हुआ। अब कुछ उम्मीद जगी है।

- सुरेंद्र कुमार



इस मार्ग पानी निकासी का कोई उचित समाधान नहीं है, जिसके कारण यहां आए दिन यहां जलभराव की समस्या रहती है। पानी सड़क पर इस तरह जमा रहता है कि पैदल निकलना भी मुश्किल हो जाता है। ये हाल तो नगर परिषद के बाहर सारे अधिकारी आते-जाते देखते हैं। फिर भी समाधान नहीं हो रहा है।

- अंकित

नालों की सफाई से जलभराव की समस्या इस मार्ग पर दूर नहीं हो सकती। नगर परिषद के बाहर व पार्क रोड गली में जलभराव की समस्या जब दूर होगी, तब पार्क रोड गली की ओर से बस स्टैंड की ओर जाने वाले नाले की ठीक तरह से सफाई करवाई जाएगी या फिर इस नाले का निर्माण दोबारा से करवाया जाएगा। नगर परिषद से लेकर पार्क रोड गली तक का सारा पानी बस स्टैंड के पीछे से यादव धर्मशाला के पास से होते हुए गंदा नाले निकाला जाएगा, तभी यहां जलभराव की समस्या से निजात मिल सकता है।

-मोहनलाल, पार्षद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed