फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Consumption of ten quintals of bottle gourd per day, prices doubled

Mahendragarh-Narnaul News: प्रतिदिन दस क्विंटल घीया की खपत, दोगुना बढ़ गए दाम

Tue, 24 Jun 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Consumption of ten quintals of bottle gourd per day, prices doubled
फोटो संख्या:75-गांव खेड़की में  मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण--स्रोत- ग्रामीण
महेंद्रगढ़। प्रतिदिन शहर में दस क्विंटल घीया की खपत हो रही है। स्थानीय आपूर्ति भी कम पड़ती जा रही है। मांग के अनुरूप सब्जी मंडी में आपूर्ति नहीं होने से पिछले एक माह के दौरान भाव भी दोगुने हो चुके हैं।
विज्ञापन

एक माह पहले जो घीया करीब 20 रुपये प्रति किलोग्राम थी वह अब 40 रुपये तक पहुंच गई है। मई माह के दौरान दो सप्ताह तक लगातार पड़ी भीषण गर्मी के कारण घीया की फसल प्रभावित हुई थी। व्यापारियों की मानें तो अब पानीपत जिले के अलावा उत्तर प्रदेश की मंडियों से आपूर्ति हो रही है। बारिश के बाद स्थानीय आपूर्ति भी बढ़ जाएगी जिससे भावों में राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

---------
शहर के आसपास से ही घीया सब्जी मंडी में आती है। जोकि अधिक गर्मी के कारण घीया सब्जी मंडी में कम पहुंच रही है। प्रतिदिन शहर में दस क्विंटल घीया की खपत हो रही है। मांग के अनुसार स्थानीय आपूर्ति भी कम चल रही है जिससे भावों में वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- विक्की, सब्जी विक्रेता
---------
बारिश व भीषण गर्मी के कारण स्थानीय स्तर पर आने वाली सब्जियों की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस समय मंडी में लगातार घीया की मांग बढ़ रही है। लेकिन मांग के अनुसार आपूर्ति स्थानीय स्तर से नहीं हो पा रही है। बारिश का सीजन शुरू होने के बाद स्थानीय आपूर्ति मंडी में शुरू हो जाएगी।
--- राजेश, दुकानदार
---------
आढ़त पर घीया 20 रुपये किलो के हिसाब से बिक रही है, जबकि दुकानदार 40 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से घीया बेच रहे है। शहर के आसपास से आने वाली घीया की आपूर्ति प्रभावित हो रही है जिसके कारण बाहर की मंडियों का सहारा है।

--- विजय, दुकानदार
---------
लंबे समय से घीया की आपूर्ति स्थानीय स्तर पर हो रही थी। लेकिन, इस बार यह काफी कम हो गई है। इस समय मंडी में उत्तर प्रदेश व पानीपत की मंडियों से आपूर्ति हो रही है। दूरी अधिक होने के कारण भावों में भी उछाल आया है।
--- विजय, सब्जी विक्रेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed