फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Construction started after four years, 18 roads to be built with 5.36 crore

चार साल बाद शुरू हुआ निमार्ण ,5.36 करोड़ से बनेंगी 18 सड़कें

Mon, 15 Feb 2021 11:31 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Feb 2021 11:31 PM IST
विज्ञापन
Construction started after four years, 18 roads to be built with 5.36 crore
करीब चार साल बाद शहर में सड़कों का निर्माण कार्य सोमवार को शुरू हुआ। शहर की मुख्य सड़कों पर 5 करोड़ 36 लाख 92 हजार रुपये खर्च होंगे। पालिका की ओर से 18 सड़कों के निर्माण के लिए ठेकेदार को काम सौंपा गया है। बालाजी चौक से चिंकारा कैंटीन तक बनने वाली सड़क का बाबा रामफल दास ने नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू किया। यह प्रमुख सड़क इंटर लाकिंग ब्लॉक से बनाई जाएगी।
विज्ञापन

नगर पालिका की पूर्व चेयरपर्सन तथा पार्षदों के आपसी टकराव में पिछले करीब चार साल से विकास कार्य ठप थे। दिसंबर 2020 में अतिरिक्त प्रधान सचिव ने रीना गर्ग को चेयरपर्सन से बर्खास्त कर दिया था। जिसके बाद उप प्रधान रमेश बोहरा का कार्यकारी प्रधान बनाया गया। नगर पालिका ने 8 जनवरी को 5 करोड़ 36 लाख 92 हजार रुपये के शहर की मुख्य 18 सड़कों का टेंडर लगाए थे। उन सभी सड़कों पालिका ने वर्क अलॉट कर दिया था। सोमवार से शहर की व्यस्त सड़क बालाजी चौक से चिंकारा कैंटीन तक रोड का काम शुरू कर दिया गया। सतनाली चौक से ब्रह्मचारी रोड पर भी काम शुरू कर दिया है। यहां कंकरीट की जर्जर सड़क को दो से तीन फीट तक खोदा जाएगा। जेसीबी मशीन की मदद से खुदाई पूरी की जाएगी। इसके बाद यहां पत्थर से इसे भरा जाएगा। इसके बाद यहां इंटरलाकिंग टायल से सड़क का निर्माण किया जाएगा। यहां पर जलभराव होने के कारण इसे इंटर लॉकिंग टायल से बनाने का फैसला लिया गया है। काम पूरा करने के लिए नगर पालिका ने 120 दिन का समय दिया है। इस मौके पर नपा के कार्यकारी प्रधान रमेश बोहरा, पार्षद अमित मिश्रा, एमई चमनलाल, मनोनीत पार्षद कुलदीप शर्मा, पार्षद विष्णु, पार्षद जेबी सैनी, विजय महायच, पार्षद कृष्ण उर्फ भिंडी, देवेंद्र उर्फ सोनू, लीलाराम बोहरा सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन सड़कों का हुआ वर्क अलॉट
वार्ड नं. 1 में एसडीएम आवास से अनाज मंडी गेट।
वार्ड नं. 4 में सतनाली चौक से मुसद्दीलाल धर्मशाला तक।
वार्ड नं 3 में बीडीपीओ कार्यालय से पुरानी तहसील।
वार्ड नं. 2 में अनाज मंडी से माजरा फाटक।
वार्ड नं. 14 में बालाजी चौक से सीएसडी कैंटीन।
वार्ड नं. 1 में कोटेक महिंद्रा बैंक से रेलवे स्टेशन।
वार्ड नं. 5 में बालाजी चौक से बिरकट वाला मंदिर।
वार्ड नं. 8 में पंचमुखी हनुमान मंदिर से गोशाला धोलपोश।
वार्ड नं. 9 में नेमी से सैनी सभा तक।
वार्ड नं. 4 में आशु की चक्की से जवाहर नगर और टेेलीफोन एक्सचेंज।
वार्ड नं. 4 में टेलीफोन एक्सचेंज से साईं मंदिर तक।
वार्ड नं. 14 में अग्रसेन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स।
वार्ड नं. 3 मसानी चौक से पुराने गर्ल्स कॉलेज।
वार्ड नं.7 में बचन सिंह से शिव मंदिर तक।
वार्ड नं. 9 में हाईप जिम से रामानंद सैनी की दुकान तक।
वार्ड नं.5 परशुराम चौक से भगत सिंह पूर्व चेयरमैन के घर तक।
बूस्टिंग स्टेशन से नारनौल रोड तक।
वार्ड नं. 11 में डॉ. चरण सिंह से मोहल्ला महायचान तक।
वर्जन:
नगर पालिका के अधिकतर पार्षद विकास करवाने के पक्षधर रहे हैं। कार्यकारी प्रधान का कार्यभार संभालने के कुछ दिन बाद हमने टेंडर लगा दिए थे। 18 सड़कों का वर्क अलॉट किया जा चुका है। आने वाले कुछ समय में शहर की सभी सड़कों का निर्माण करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमेश बोहरा, कार्यकारी प्रधान, नगरपालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed