{"_id":"6959816ff3c64d76430c4e58","slug":"construction-of-rooms-has-begun-at-valmiki-dharamshala-narnol-news-c-203-1-sroh1011-122974-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: वाल्मीकि धर्मशाला में कमरे का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: वाल्मीकि धर्मशाला में कमरे का निर्माण शुरू
विज्ञापन
फोटो संख्या:80- कनीना के वार्ड नंबर दस स्थित बाल्मीकि धर्मशाला में कमरे का निर्माण करते मजदूर--
कनीना। कनीना के वार्ड नंबर दस स्थित वाल्मीकि धर्मशाला में एक कमरे के निर्माण शुरू कर दिया गया है। कमरे के निर्माण का कुल बजट 4 लाख 76 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं, धर्मशाला में टीन शेड के निर्माण का वर्क ऑर्डर शीघ्र मिलने वाला है। इसका अनुमानित बजट करीब 5 लाख रुपये बताया गया है।
पार्षद योगेश कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने कनीना की वाल्मीकि धर्मशाला में की गई घोषणा के अनुरूप अपने वादे को पूरा करते हुए विकास कार्यों को गति दी है। मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से डी-प्लान के अंतर्गत अनेक विकास कार्यों के लिए ग्रांट स्वीकृत की गई है जिन पर अब काम शुरू हो चुका है।
रेलवे फाटक की पुलिया से चंद्रहास की ढाणी तक सड़क निर्माण कार्य के लिए 4 लाख 48 हजार रुपये का बजट स्वीकृत किया गया है और इसका वर्क ऑर्डर पास हो चुका है। इसका कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर नरेंद्र फौजी, नवीन यदुवंशी, राकेश पार्षद, मनीष कुमार, देसराज, बिजेंद्र हेडमास्टर, भरपूर साहब सहित अनेक गणमान्य लोगों ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव का आभार व्यक्त किया।