फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   construction of Narnaul to Kalanaur railway line

दैनिक रेलयात्री महासंघ ने नारनौल से कलानौर रेलवे लाइन बनवाने को लेकर पूर्व मंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
construction of Narnaul to Kalanaur railway line
महेंद्रगढ़। दैनिक रेलयात्री महासंघ ने शनिवार को नारनौल से कलानौर (रोहतक) रेलवे लाइन का सर्वे करवाए जाने को लेकर पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर उन्होंने अनेक गाड़ियों के ठहराव करवाए जाने तथा स्टेशन पर आदर्श सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग भी की।
विज्ञापन

पूर्व शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि रेल मंत्री पीयूष गोयल को उक्त रेलवे लाइन के लिए पत्र लिखा जा चुका है। अब जल्द ही रेलमंत्री से समय लेकर दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली मिलेंगे। पूर्व मंत्री ने यह भी कहा कि रेल मंत्री उनके पार्टी के पुराने साथी हैं और उनकी मांग पर वो पूरा अमल करेंगे।
विज्ञापन

दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने ज्ञापन में बताया कि रोहतक-कलानौर-दादरी-महेंद्रगढ़-नारनौल-बहरोड़-अलवर रेल लाइन काफी पुरानी मांग की है। इस मांग को लेकर पहले भी कई बार ज्ञापन सौंपे जा चुके हैं। अगर यह रेलवे लाइन बन जाती है तो महेंद्रगढ़ जिला उत्तर भारत से जुड़ जाएगा। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, मुंबई तथा गुजरात से जुड़ जाएगा। जिससे क्षेत्र के व्यापारियों को काफी लाभ होगा। राजस्थान को पंजाब, जम्मू कश्मीर तथा हिमाचल प्रदेश को जोड़ने वाला शार्टकट रस्ता होगा। इससे लोगों को समय की बचत होगी तथा आर्थिक रूप से लाभ भी होगा। उन्होंने बताया कि हाल ही में हरियाणा सरकार ने झज्जर से वाया कोसली, नारनौल नई रेल लाइन का सर्व शुरू किया हुआ है। क्षेत्र की जनता ने मुख्यमंत्री व रेलमंत्री 28 सितबंर 2020 को एक ज्ञापन भेजा गया था। इस ज्ञापन में कहा गया था कि महेंद्रगढ़ स्टेशन को जंक्शन बनाया जाए व इस नई रेल लाइन को झज्जर-नारनौल को महेंद्रगढ़ से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन गाड़ियों का ठहराव तथा दो गाड़ियों का विस्तार की मांग की:
- गाड़ी संख्या 12259-60 जो सप्ताह में चार दिन हावड़ा से बीकानेर दुरंतो का ठहराव।
-गाड़ी संख्या 12323-24 हावड़ा से बाड़मेर सप्ताह में दो दिन चलाए जाने की मांग
- 22481-82 जो जोधपुर-दिल्ली गाड़ी का पुन: ठहराव करवाए जाने की मांग
-महेंद्रगढ़ रेवाड़ी रूट पर तीर्थ स्थानों व लंबी दूरी की प्रतिदिन ट्रेन चलाई जाए।
-सीकर-रेवाड़ी पैसेंजर ट्रेन को रात्रि की बजाय दिन के समय चलवाने की मांग
- दिल्ली-रेवाड़ी वाया महेंद्रगढ़ चूरू तक इलैक्ट्रिक रेलवे लाइन बनकर तैयार। इस पर दिन के समय दो नई ईएमयू ट्रेन चलाने की मांग की।
स्टेशन संबंधित संबंधित समस्याओं के बारे में भी करवाया अवगत:
महेंद्रगढ़ के स्टेशन पर पूछताछ कार्यालय, टीसी की पोस्ट, ट्रेन कोच इंडिकेशन बोर्ड, दोनों प्लेटफार्म पर टीनशेड, दोनों प्लेटफार्म पर माइक व्यवस्था जिससे ट्रेनों की पूरी सूचना सुनाई दें। प्लेटफार्म एक से दूसरे पर जाने के लिए विकलांगों के लिए रैंप बनवाने की मांग की है।

महेंद्रगढ़ से रेवाड़ी रेल लाइन का नहीं हुआ दोहरीकरण:
दैनिक रेलयात्री महासंघ के प्रधान रामनिवास पाटोदा ने बताया कि रेवाड़ी से महेंद्रगढ़ रेल लाइन को दोहरीकरण की घोषणा 2015 में भाजपा सरकार ने की थी लेकिन अभी तक घोषणा पर अभी तक कोई अमल नहीं हुआ। इस रेलवे लाइन के बन जाने रेवाड़ी पर रात्रि ट्रेनों के ठहराव का बोझ कम हो जाएगा। कुछ ट्रेन महेंद्रगढ़ रुक सकती हैं। महेंद्रगढ़ से आगे चलकर सात रेलवे लाइन अलग-अलग जगहों के लिए जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed