{"_id":"69d004ff385e4dee590f9d0c","slug":"congress-protests-for-road-construction-narnol-news-c-196-1-nnl1004-138058-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सड़क निर्माण के लिए कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन
Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
फोटो 9कांग्रेस जिला अध्यक्ष सत्यवीर झुकिया के नेतृत्व में पुल बाजार क्षेत्र में सड़क निर्माण
नारनौल। कांग्रेस जिलाध्यक्ष सत्यवीर यादव झुकिया एडवोकेट ने शुक्रवार को नारनौल स्थित पुल बाजार से भगत सिंह चौक तक सड़क की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सड़क निर्माण, दुकानदारों व आमजन की समस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ मौके पर ही कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि एक महीने पहले जिला उपायुक्त को निर्माणाधीन सड़क को लेकर ज्ञापन दिया गया था। मांग की गई थी कि कार्य को सुनियोजित ढंग से किया जाए। सड़क को टुकड़ों में बनाया जाए। पूरी सड़क एक साथ न उखाड़ी जाए ताकि दुकानदारों और आम लोगों को परेशानी न हो।
इसके बाद भी सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया। आरोप लगाया कि सड़क पर गड्ढे बने है। सीवरेज का गंदा पानी भर जाने से सड़क पर कीचड़ हो गया है जिससे आम नागरिकों और व्यापारियों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विरोध प्रदर्शन में कृष्ण यादव, मंजीत यादव एडवोकेट, राकेश यादव, प्रदीप यादव, सुमेर चेयरमैन, कवींद्र एडवोकेट, श्याम सुंदर सोनी, वीरभान, राजीव समेत कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।