फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Congress opens front against Agneepath scheme

कांग्रेस ने खोला अग्निपथ के खिलाफ मोर्चा, सत्याग्रह के तहत राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Congress opens front against Agneepath scheme
महेंद्रगढ़/कनीना। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर सोमवार को कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महेंद्रगढ़ और कनीना में विरोध-प्रदर्शन किया। कनीना में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अर्धनग्न प्रदर्शन कर एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। विरोध-प्रदर्शन की बागडोर महेंद्रगढ़ में विधायक राव दान सिंह तथा कनीना में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के हाथों में रही। दोनों ही स्थानों पर ढाई घंटे से अधिक प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ लघु सचिवालय के सामने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक राव दान सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीति और नीयत में खोट है। भाजपा ने सत्ता में आने से पहले रेवाड़ी में एक जनसभा सैनिकों के नाम पर की थी और उसमें लंबे चौड़े वायदे किए गए थे। कहा था कि वन रैंक वन पेंशन सैनिकों को तोहफे में देंगे। अग्निपथ योजना का सबसे बुरा प्रभाव दक्षिणी हरियाणा पर पड़ेगा। क्योंकि यहां के हर घर से एक सैनिक फौज के अंदर देश की सेवा में सेवारत है। केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के कारण लाखों युवकों का भविष्य अधर में लटक जाएगा। इसलिए कांग्रेस युवाओं के हितों के लिए देशभर में सत्याग्रह के माध्यम से धरना दे रही है। उन्होंने कहा कि हमें केंद्र सरकार की जन विरोधी व युवा विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करना होगा। पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कोई भी योजना बिना सोचे समझे जनता पर थोप देती है। इस मौके पर कर्मचारी नेता बाबूलाल यादव, प्रधान राजेंद्र नांगल सिरोही, सुरेंद बैरावास, परमानंद गर्ग, वीरेंद्र भांडोर नीची, अनिल डागर, पूर्व नगर पार्षद डॉ. तरुण यादव, ठेकेदार कैलाश लावन, निवर्तमान सरपंच नरेश लावन, सूबेदार हरि सिंह, रविंद्र मालडा, जितेंद्र चोटीवाला, किसान नेता करतार सिंह बारड़ा, राजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

---------
कनीना में किया अर्ध नग्न प्रदर्शन
कांग्रेस ने देशभर में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सोमवार को कनीना में पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करते हुए एसडीएम सुरेंद्र सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कस्बे स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक पर ढाई घंटे धरना देकर वहां से कांग्रेस कार्यकर्ता अर्धनग्न होकर विरोध, प्रदर्शन करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे। वहीं प्रशासन की और से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार कोई भी योजना बिना सोचे समझे जनता पर थोप देती है। पहले जीएसटी से परेशान किया। उसके बाद नोटबंदी ने देश का बुरा हाल किया। कुछ समय पहले किसानों को परेशान करने के बाद अब देश के युवाओं को अग्निपथ योजना के जरिए धोखे में रखा जा रहा है। कांग्रेस इस योजना को किसी कीमत पर लागू नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि हम इस योजना में संशोधन भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। जिला अध्यक्ष सुनीता मावता ने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि अग्निपथ योजना पूरी तरह से वापस ली जाए। उन्होंने भाजपा नेताओं के उस बयान पर भी निंदा की जिसमें कहा गया है कि अग्निवीरों को भाजपा कार्यालय में गार्ड की नौकरी दे दी जाएगी। उन्होंने कहा कि फौजियों ने अपने शादी के कार्ड में भी स्थायी नौकरी लिखना शुरू कर दिया है। कितनी शर्मनाक बात है कि देश की रक्षा करने वाले जवान को शर्मिंदा करने में यह सरकार कोई कसर नहीं छोड़ रही है। भाजपा वन रैंक वन पेंशन का नारा देकर सत्ता में आई थी, लेकिन अब नो रैंक नो पेंशन की स्थिति सबके सामने है।

यूथ कांग्रेस के हल्का अध्यक्ष नीरज यादव ने कहा कि सरकार ने अग्निपथ योजना लागू करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। बिना विचार-विमर्श के थोपी गई अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस आवाज बुलंद करती रहेगी। इस दौरान विजय चेयरमैन, कांग्रेस नेता राजकुमार यादव, हरीश भड़फ, जय वीर, रामनिवास, जयकिशन, राजसिंह, सतपाल, सुभाषचंद्र, धर्म देव सिंह, जयवीर सिंह, कुलविंद्र सिंह, सुभाष, चंद्रभान, विक्रम यादव, संदीप सीगड़ी सहित 600 से अधिक कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed