फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   congress leader captan ajay yadav says, jat reservation no problam, obc categary

जाट आरक्षण से आपत्ति नहीं, ओबीसी कोटे से छेड़छाड़ गलत

Fri, 27 May 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Fri, 27 May 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
congress leader captan ajay yadav says, jat reservation no problam, obc categary
कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
जाट आरक्षण से हमें कोई आपत्ति नहीं है लेकिन ओबीसी कोटे से कोई छेड़छाड़ नहीं की जानी चाहिए। अगर ओबीसी कोटे से जो छेड़छाड़ की गई है उसे सही नहीं किया गया तो आने वाले समय में हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा। यह बात कांग्रेसी नेता कैप्टन अजय सिंह यादव ने यादव धर्मशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की अगुुवाई के लिए वे आगे आए हैं, अगर 29 मई को जंतर-मंतर पर होने वाला धरना फेल हुआ तो इसकी जिम्मेदारी समाज की होगी। वहीं उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा के लिए हरियाणा बचाओ संघर्ष समिति का गठन किया गया है, जिसके वे संरक्षक हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि फरवरी माह में हुई दंगों की जांच सीबीआई से हाईकोर्ट या सुप्रीम कोर्ट के किसी सीटिंग जज से करवाई जानी चाहिए, वे प्रकाश कमेेटी की रिपोर्ट को सही नहीं मानते हैं। यादव ने कहा कि दंगों को लेकर यशपाल मलिक व हवासिंह सांगवान की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए और सरकार को इन दोनों नेताओं से कोई वार्ता नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार क्यों मुरथल में महिलाओं की इज्जत से खिलवाड़ करने वालों और प्रदेश को लूटने वालों से बात कर रही है, उन्हें समझ नहीं आ रहा है।
विज्ञापन


सोमवार को दायर करेंगे याचिका
जिस गुप्ता आयोग की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए जाटों समेत पांच जातियों को आरक्षण दिया गया है, उस आयोग की रिपोर्ट को चैलेंज करने के लिए सोमवार को वे हाईकोर्ट में याचिका दायर करेंगे। उन्होंने कहा कि समाज के हितों की रक्षा के लिए वे हमेशा तैयार रहेंगे। 29 मई को वे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री को ज्ञापन देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed