फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Computer lab will prove helpful in digital education: Prof. Sriram

कंप्यूटर लैब डिजिटल शिक्षा में मददगार साबित होगी : प्रो. श्रीराम

Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 05 Sep 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Computer lab will prove helpful in digital education: Prof. Sriram
फोटो संख्या:-58 पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में कम्प्यूटर लैब का उद्घाटन करते कुलपति प्रो
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग ने कंप्यूटर लैब की स्थापना की है। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने लैब का उद्घाटन किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय कौशल विकास के लिए मंच और दिशा प्रदान करता है। लैब जैसी सुविधाओं का विद्यार्थियों द्वारा पूर्ण उपयोग किया जाना चाहिए ताकि वे डिजिटल युग की आवश्यकतानुसार स्वयं को तैयार कर सकें। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. श्रीराम पांडे ने कहा कि कंप्यूटर लैब विद्यार्थियों व शोधार्थियों की डिजिटल शिक्षा और शैक्षणिक उन्नति में मददगार साबित होगी। विभाग के विद्यार्थियों और शोधार्थियों की शैक्षणिक और शोध आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए लैब में 20 अत्याधुनिक कंप्यूटर स्थापित किए गए हैं। इस अवसर पर विभाग के वरिष्ठ प्रो. दिनेश कुमार गुप्ता, डॉ. अमित कुमार, डॉ. अशोक कुमार, डॉ. अदिति राव, स्निग्धा दंडपत सहित विभाग के विद्यार्थी व शोधार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed