फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Complaints came, but no solution was found, officials kept waiting in Ateli and Kanina

Mahendragarh-Narnaul News: शिकायतें आईं, पर समाधान नहीं मिला, अटेली व कनीना में अधिकारी करते रहे इंतजार

Tue, 22 Oct 2024 11:57 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 22 Oct 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Complaints came, but no solution was found, officials kept waiting in Ateli and Kanina
फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते सचिव  प
नारनौल/महेंद्रगढ़/कनीना। जिले की सभी नगर पालिका व नगर परिषद में मंगलवार को समाधान शिविर में आम नागरिकों की शिकायतें सुनी गईं। इनमें नारनौल में 2, महेंद्रगढ़ में 5 व नांगल चौधरी में 1 व्यक्ति फरियाद लेकर पहुंचा। वहीं अटेली, सीहमा व कनीना में अधिकारी दो घंटे तक फरियादियों का इंतजार करते रहे, लेकिन कोई भी नागरिक नहीं पहुंचा। मौके पर संबंधित अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनीं और अधिकारियों को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर परिषद नारनौल के कार्यालय में जिला नगर आयुक्त महावीर प्रसाद ने नागरिकों की शिकायतें सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन शिकायतों को तय समय में निपटाया जाए। नारनौल नगरपरिषद में 2, नांगल चौधरी नगर पालिका में 1 शिकायतें आईं। वहीं अटेली व कनीना नगर पालिका में अधिकारी लोगों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ नगर पालिका सचिव प्रशांत परासर ने बताया कि नगर पालिका में सुबह 9 बजे से 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जाना है, जिसमें मंगलवार को पांच व्यक्ति अपनी समस्या लेकर पहुंचे। इनमें से ज्यादातर प्रॉपर्टी आईडी से संबंधित रहीं। प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि ठीक करवाने के लिए उनकों दस्तावेजों के बारे में जानकारी दी गई। दस्तावेज नहीं होने के कारण उन्होंने बताया कि वे किसी भी सीएसीसी सेंटर या नगर पालिका में दस्तावेज पेश कर त्रुटि ठीक सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए रजिस्ट्री, इंतकाल, जमाबंदी, फर्द और एक आईडी प्रूफ लेकर पहुंचे। उन्होंने बताया कि जिनकी प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं है उन लोगों को इसके बारे में पहले से ही अवगत करवाया जा चुका है। इसके अलावा नक्शा से संबंधित, अतिक्रमण हटाओ सहित अन्य लोग समस्या लेकर पहुंचे। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, जेई नवनीत, अतिरिक्त कार्यकारी एमई बस्तीराम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं नगर पालिका कनीना में समस्या समाधान शिविर में 9 से 11 बजे के बीच में कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी ठीक करवाने के लिए नहीं पहुंचा। नगर पालिका सचिव समय पाल सिंह ने बताया कि नगर पालिका में सुबह 9 बजे से 11 बजे समस्या समाधान शिविर का आयोजन प्रतिदिन किया जाना है। मंगलवार को कोई भी व्यक्ति प्रॉपर्टी आईडी में ठीक करवाने के लिए नहीं पहुंचा। उन्होंने बताया कि कनीना में 7642 प्रॉपर्टी आईडी है जिसमें से 2242 प्रॉपर्टी आईडी लोगों ने स्वयं सत्यापित करवा ली है। उन्होंने बताया कि जिनकी प्रॉपर्टी आईडी ठीक नहीं है उन लोगों को इसके बारे में पहले से ही अवगत करवाया जा चुका है। यह समस्या शिविर 100 दिन चलेगा और इसका उद्देश्य आमजन को प्रॉपर्टी आईडी में त्रुटि में सुधार करके उनका लाभ पहुंचाना है। इस दौरान पालिका अभियंता दिनेश कुमार, लेखाकार मनोज कुमार, लिपिक संदीप सैनी मौजूद रहे।
बुधवार को अधिक शिकायतें आने की उम्मीद

समाधान शिविर के प्रथम दिन बहुत कम लोगों को जानकारी होने की वजह से समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम दिन कम शिकायतकर्ता समाधान शिविर में पहुंचे, लेकिन बुधवार को अधिक शिकायतकर्ताओं के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। लोगों का कहना है कि समाधान शिविर से उम्मीद है कि उनकी समस्याओं का जल्द और स्थायी समाधान होगा।
प्रॉपर्टी आईडी में खामियों का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे अधिकारी
प्रथम दिन समाधान शिविर में ऐसी शिकायतें भी आई, जिसमें गलत पुरानी प्रॉपर्टी आईडी को नई प्रॉपर्टी आईडी से जोड़ा गया है। जिस कारण उन लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिनकी पुरानी प्रॉपर्टी आईडी में कोई टैक्स बकाया नहीं था। लेकिन गलत पुरानी प्रॉपर्टी आईडी से नई प्रॉपर्टी आईडी जुड़ जाने के कारण उनके नाम लाखों का टैक्स बकाया दिखाया जा रहा है। लोगों ने जब समाधान शिविर में इन शिकायतों को रखा तो उन्हें कहा गया है कि ओल्ड प्रॉपर्टी आईडी को नई प्रॉपर्टी आईडी से लिंक करने के मुद्दे में आ रही खामियों का मुद्दा मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा।
अटेली व सीहमा में नहीं आई कोई शिकायत

मंडी अटेली/सीहमा। हरियाणा सरकार की ओर से आमजन की समस्याओं को दूर करने के उद्देश्य से समाधान शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। समाधान शिविर में अपनी समस्या लेकर आने वाले लोगों की परेशानियों को अधिकारी तत्परता के साथ दूर करने लिए बैठे थे। हालांकि शिविर के पहले दिन अटेली व सीहमा में 2 घंटे तक बैठे अधिकारियों के पास कोई भी शिकायतकर्ता अपनी शिकायत लेकर नहीं पहुंचे।
वहीं अटेली नगर पालिका व खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय अटेली और सीहमा समाधान शिविर की शुरुआत की गई। समाधान शिविर का नेतृत्व अटेली नगर पालिका से सेक्रेटरी अनिल कुमार व सीहमा खंड विकास कार्यालय में बीडीपीओ नवदीप तथा अटेली खंड विकास कार्यालय से एसीपीओ हरीश कुमार ने किया।

समाधान शिविर में प्रथम दिन दो शिकायतें आईं, समाधान के लिए कुछ समय दिया गया है। प्रत्येक कार्य दिवस पर लोगों की सुविधा के लिए समाधान शिविर का आयोजन सुबह 9 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा। पुरानी प्रॉपर्टी आईडी को नई प्रॉपर्टी आईडी से लिंक करने में जो खामियां आ रही हैं उनको आगामी बैठक में मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा, ताकि लोगों की समस्या दूर हो सके।
दीपक गोयल, ईओ, नगर परिषद, नारनौल।

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते सचिव  प

फोटो संख्या:64- नगर पालिका महेंद्रगढ़ में आयोजित समाधान शिविर में लोगों की समस्या सुनते सचिव  प

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed