फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Complaints are being made, Mahindergarh has suffered the most damage to crops

Mahendragarh-Narnaul News: शिकायतें कर रहीं चुगली, महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा हुई फसलों को क्षति

Sun, 09 Mar 2025 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 09 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Complaints are being made, Mahindergarh has suffered the most damage to crops
फोटो नंबर- 19खेत में बिछी हुई गेंहू की फसल। संवाद
नारनौल। जिले में ओलावृष्टि से हुए नुकसान को लेकर किसान ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई जा रही है। अब तक जिले में करीब 22372 किसानों ने तकरीबन 88880 एकड़ क्षेत्र में फसल खराबा की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

फसल खराबा की शिकायत दर्ज करवाने में जिला महेंद्रगढ़ प्रदेश भर में पहले स्थान पर है। दूसरे स्थान पर चरखी दादरी और तीसरे स्थान पर रेवाड़ी है। चरखी दादरी में अब तक 14301 किसानों ने 70221 एकड क्षेत्र में और रेवाड़ी में अब तक 10656 किसानों ने 46494 एकड़ क्षेत्र में फसल खराबा की शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

वहीं रोहतक के किसानों ने सबसे ज्यादा फसल खराब होने की शिकायत दर्ज करवाई है। रोहतक में 314 किसानों ने 2280 एकड क्षेत्र में फसल खराबा की शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि 1 मार्च को हुई ओलावृष्टि के बाद प्रदेशभर में सबसे ज्यादा फसल को नुकसान भी जिला महेंद्रगढ़ में ही देखने को मिला था। पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 20 मार्च है। बता दें कि जिले में 28 फरवरी और एक मार्च को तेज हवा के साथ ओलावृष्टि हुई थी। इससे कई गांवों में काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed