{"_id":"61b394fabeb81168010c2007","slug":"complain-on-swachh-haryana-app-it-will-be-away-in-three-hours-narnol-news-rtk632354943","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वच्छ हरियाणा एप पर करें शिकायत, तीन घंटे में होगी दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वच्छ हरियाणा एप पर करें शिकायत, तीन घंटे में होगी दूर
विज्ञापन
नगर परिषद नारनौल।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 की शुरुआत हो चुकी है। गत दिवस की रैंकिंग में सुधार लाने के लिए नगर परिषद नारनौल ने भी तैयारी शुरू कर दी है। इस बार फरवरी में सर्वे का मूल्यांकन होगा। गत वर्ष की रैंकिंग में सुधार करने के लिए इस बार नगर परिषद को अधिक मेहनत करनी होगी। इसके लिए नगर परिषद ने सरकार द्वारा जारी किए गए स्वच्छ हरियाणा एप के माध्यम से सफाई संबंधित शिकायत करने के साथ ही एक टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया है, ताकि शहर की सफाई व्यवस्था ठीक की जा सके। स्वच्छ हरियाणा एप के माध्यम से आने वाली सफाई से संबंधित शिकायतों का मात्र तीन घंटे में निपटान किया जाएगा।
हरियाणा सरकार की ओर में गत वर्ष हरियाणा स्वच्छ एप लॉन्च किया गया था, लेकिन उस समय न स्थानीय अधिकारियों ने ध्यान दिया और न ही उच्च अधिकारियों ने। जबकि स्वच्छता सर्वेक्षण में स्वच्छ एप के 400 अंक निर्धारित किए गए हैं। इसलिए अब नगर परिषद नारनौल लोगों को उक्त एप का उपयोग करने के लिए जागरूक कर रही है। इसके लिए नगर परिषद ने एक रैपिड टॉस्क फोर्स का गठन किया है, जोकि एप पर आने वाली शिकायतों की मॉनीटरिंग करेगी साथ ही सफाई संबंधित शिकायतों का निर्धारित अवधि में समाधान भी करेगी। यहीं नहीं 8307113197 टोल फ्री नंबर भी जारी किया गया। जिस पर भी शहरवासी सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली सफाई आदि की शिकायत दर्ज करवा सकते है। इसके अलावा केंद्र सरकार की स्वच्छता एप पर भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा सकते है।
एप पर इनकी कर सकते हैं शिकायत
स्वच्छ भारत मिशन के जिला संयोजक दीपक दुबे ने बताया कि हरियाणा स्वच्छ एप पर शहरवासी गली की सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाला या नाली की सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई से संबंधित अपनी शिकायत सुबह 8 से शाम 5 बजे तक कर सकते है। इसके लिए सबसे पहले एप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद अपने नाम व मोबाइल नंबर के साथ एप पर पंजीकरण करना होगा। जिसके बाद शहरवासी शौचालय, कूड़ा, गली की सफाई व स्ट्रीट आदि की शिकायत फोटो सहित कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि सफाई से संबंधित शिकायत के लिए तीन घंटे तथा स्ट्रीट लाइट से संबंधित शिकायत के लिए 24 घंटे का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
शिकायत का ऑनलाइन ही होगा निपटान
नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी सुमनलता ने बताया कि एप की विशेषता ये है कि इस पर शिकायत भी ऑनलाइन आती है और काम पूरा होने के बाद बंद भी ऑनलाइन होती है। एप पर शिकायत मिलने के बाद कर्मचारी मौके पर जाएंगे। जहां पर सफाई करेंगे वहां की फोटो खींचकर एप पर डालेंगे। जिसके बाद शिकायत ऑटोमेटिक बंद हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कर्मचारी को उसी जगह की फोटो डालनी होगी, जहां की फोटो व्यक्ति द्वारा डाली गई है। कर्मचारी दूसरी जगह की फोटो नहीं डाल सकेंगे, क्योंकि उस जगह की लोकेशन भी फोटो के साथ जाएगी।
ये है स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 के अंक
श्रेणी अंक
सर्विस लेवल प्रोग्रेस 3000
सिटीजन वाइस 2250
सर्टिफिकेशन 2250
कुल 7500
स्वच्छ एप के नंबर
एक्टिव यूजर - 75
निर्धारित अवधि में शिकायतों का निपटान- 100
खुले में शौच की शिकायतों का निपटान- 75
घरों में स्वच्छता एप का पंजीकरण - 75
एप यूजर फीडबैक - 75
कुल- 400
शहरी क्षेत्र में गंदगी से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए हरियाणा स्वच्छ एप लॉन्च किया गया है। एप पर आने वाली शिकायतों को तीन घंटे में निपटाना होगा। जिले की सभी पालिका व परिषदों के लिए एक-एक कर्मचारी की ड्यूटी लगाई गई है, जोकि एप पर आने वाली शिकायतों का निपटान करेंगे। -डॉ. जेके आभीर, नगरायुक्त महेंद्रगढ़।
स्वच्छ हरियाणा एप के माध्यम से शहरवासी अपनी सफाई, स्ट्रीट लाइट व सार्वजनिक शौचालय से संबंधित शिकायतें कर सकते हैं। उनका निर्धारित समय पर नप कर्मचारियों द्वारा निवारण करवाया जाएगा। इसकी मॉनीटरिंग के लिए अलग से टॉस्क फोर्स गठित की गई है। सुमनलता, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नारनौल।