फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Community hall will be constructed at a cost of Rs 53 lakh

Mahendragarh-Narnaul News: 53 लाख की लागत से सामुदायिक भवन का होगा निर्माण

Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 27 Oct 2024 11:41 PM IST
विज्ञापन
Community hall will be constructed at a cost of Rs 53 lakh
फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद
महेंद्रगढ़। मोहल्ला सैनीपुरा में महेंद्रगढ़ में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के पुन: निमार्ण के लिए नगर पालिका ने 53 लाख रुपये एस्टीमेट तैयार किया गया है। जल्द ही टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवाया जाएगा। 10 साल बाद इस सामुदायिक भवन का पुन: निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा। करीब 6 कनाल में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाया जा रहा है।
विज्ञापन

वर्ष 2012 में मोहल्ला सैनीपुरा में सामुदायिक भवन का निर्माण करवाने के लिए 54 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। उस समय दो बार फाइल रिजेक्ट कर दी गई थी। नगर पालिका के अधिकारियों ने कम्यूनिटी सेंटर मोहल्ला सैनीपुरा के नाम से भेजा गया था। फाइल को स्वीकृति मिलते ही नगर पालिका ने टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवाया गया था। ठेकेदार ने पेमेंट के अभाव में सामुदायिक भवन का कार्य अधर में छोड़ दिया गया था। 40 प्रतिशत कार्य पूरा किया जा चुका है। वर्तमान में सामुदायिक भवन में मोहल्लावासी ईंधन लगाकर अतिक्रमण किया हुआ है। सामुदायिक भवन में दो बड़े कमरे, एक बड़ा हॉल, जिसमें 250 से अधिक लोग एक साथ बैठ सकें। ऊपर जाने के लिए सीढ़ियां लगाई जानी थीं और शौचालय की सुविधा व पार्किंग व्यवस्था का निर्माण किया जाना था। शहरवासियों को छोटे-मोटे सामूहिक आयोजनों के लिए निजी समारोह स्थलों की ओर देखना न पडे़, इसके लिए सामुदायिक भवन का निर्माण किया गया था।
विज्ञापन

यह कार्य शुरू होंगे
नगर पालिका की ओर से 53 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन के पुन: निर्माण किया जाएगा। इसमें सामुदायिक भवन की चहारदीवारी, फर्श, सटरिंग फिटिंग, वाटर सप्लाई फिटिंग, बिजली फिटिंग, पार्किंग का कार्य किया जाएगा। उसके बाद बाकी बचे हुए कार्य का एस्टीमेट बनाकर फिर से कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन के पुन: निर्माण कार्य के लिए नगर पालिका की ओर से 53 लाख रुपये का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। जल्द ही इसके टेंडर लगाकर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा, ताकि लोगों को इसका फायदा मिल सके।

रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

फोटो संख्या:51- मोहल्ला सैनीपुरा में निर्माणाधीन सामुदायिक भवन--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed