{"_id":"66b270827ecc7e8fd80422d4","slug":"common-branding-and-rate-list-necessary-at-csc-centres-otherwise-action-will-be-taken-narnol-news-c-196-1-nnl1004-114832-2024-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सीएससी केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग व रेट लिस्ट जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सीएससी केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग व रेट लिस्ट जरूरी, नहीं तो होगी कार्रवाई
Wed, 07 Aug 2024 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Wed, 07 Aug 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो 1 सीएससी संचालक केंद्र पर चस्पा हुई रेट लिस्ट दिखाता। संवाद
नारनौल। जिले के सभी सीएससी केंद्रों पर दी जा रही विभिन्न प्रकार की सरकारी सेवाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएससी जिला प्रबंधक सचिन यादव ने सभी केंद्रों पर कॉमन ब्रांडिंग व रेट लिस्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
जिला प्रबंधक ने कहा कि नागरिकों को सुविधा के लिए सेवाओं जैसे रिहायशी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, ओबीसी सर्टिफिकेट, आय प्रमाण पत्र, परिवार पहचान पत्र, पैन कार्ड, आधार कार्ड प्रिंट, आयुष्मान कार्ड, आभा कार्ड, जमीन की जमाबंदी, फसल पंजीकरण, फसल बीमा, वाहन इंश्योरेंस, आयकर फाइल भरना आदि अन्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए सीएससी केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसके लिए सरकार द्वारा सरकारी फीस निर्धारित की गई हैं। ऐसे में जिला के सभी नागरिक निर्धारित फीस के तहत समयबद्ध तरीके विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ ले सके, इसके लिए सभी केंद्रों पर रेट लिस्ट चस्पा करना अनिवार्य है।
जनहित की सभी सेवाएं निशुल्क देनी होंगी
सीएससी पर कई तरह की सेवाएं निशुल्क देने का भी प्रावधान किया गया है। इनमें बिजली का बिल भरना, लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी अदा करना, परिवार पहचान पत्र में बैंक अकाउंट वेरिफिकेशन करना, सरल आईडी से जिस सुविधा का शुल्क नहीं लगता है, वह सुविधाएं नागरिकों को निशुल्क प्रदान करनी होगी।