{"_id":"63a49f58c9b28a65b0119d48","slug":"cold-started-affecting-health-opd-crossed-600-children-and-elders-are-getting-sick-narnol-news-rtk6671925181","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सेहत पर पड़ने लगा ठंड का असर, ओपीडी पहुंची 600 पार, बच्चे व बुजुर्ग हो रहे बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सेहत पर पड़ने लगा ठंड का असर, ओपीडी पहुंची 600 पार, बच्चे व बुजुर्ग हो रहे बीमार
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नागरिक अस्पताल में पिछले सात दिनों में ओपीडी का आंकड़ा भी 600 पार चल रहा है। जैसे-जैसे तापमान में गिरावट आ रही है वैसे ही ओपीडी में वृद्धि हो रही है। इस समय खांसी, जुकाम, बुखार के साथ-साथ हड्डी संबंधित रोगियों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। बच्चे व बुजुर्गों को अधिक परेशानी हो रही है। नागरिक अस्पताल में पिछले सात दिनों में औसतन 300 से 400 के बीच रहने वाला आंकड़ा भी पिछले तीन दिनों से 600 पार हो चुका है। इनमें से प्रतिदिन औसतन 400 से अधिक बच्चे व बुजुर्ग शामिल रहते हैं।
इस समय अस्पताल में आने वाले रोगियों में अधिकांश मरीज खांसी, जुकाम, बुखार, निमोनिया व हड्डी जोड़, घुटनों सहित अन्य प्रकार के दर्द के भी आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में दो दिन से पड़ रही तेज ठंड के कारण प्रतिदिन खांसी, जुकाम व बुखार के रोगियों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है। पिछले सात दिनों में महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल में 2700 ओपीडी हुई हैं। मौसम परिवर्तन होने व ठंड बढ़ने से अस्पताल में आने वाले रोगियों में से अधिकांश छोटे बच्चे एवं बुजुर्ग हैं।
इन बीमारियों के रोगी पहुंच रहे अधिक
मौसम परिवर्तन के बाद नागरिक अस्पताल में मरीजों की संख्या पहले की तुलना में काफी अधिक बढ़ गई है। इसके चलते अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की लाइन अस्पताल के ओपीडी से लेकर पंजीकरण काउंटर पर देखने को मिल रही है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार नागरिक अस्पताल में सामान्य दिनों में 400 के करीब ओपीडी रहती हैं लेकिन मौसम बदलाव के बाद से खांसी, जुखाम, बुखार, निमोनिया, सर्वाइकल व आर्थो के मरीजों की संख्या अधिक बढ़ रही है।
विज्ञापन
निमोनिया की चपेट में आ रहे बच्चे
ठंड लगातार बढ़ती ही जा रही है। सुबह और शाम को पड़ने वाली ठंड बच्चों को बीमार कर रही है। ठंड की वजह से प्रतिदिन 20 से अधिक निमोनिया के केस आ रहे है। निमोनिया में बच्चों को बुखार के साथ पसीना व कंपकंपी होने लगती है। भूख नहीं लगना, बच्चों को अधिक खांसी होना निमोनिया के लक्षण है।
बच्चों में खांसी, बुखार और निमोनिया के अधिक मरीज आ रहे है। बच्चों को गर्म कपड़ों पहनाकर रखना चाहिए। पिछले दो दिनों से अधिक ठंड पड़ रही है। ओपीडी में भी बच्चे व बुजुर्ग मरीजों की संख्या बढ़ गई है। निमोनिया, अस्थमा, गले में इंफेक्शन से पीड़ित बच्चे अस्पताल में पहुंच रहे हैं। ये बीमारियां छोटे बच्चों को अधिक हो रही हैं। सर्दी के कारण बुजुर्गों को जोड़ों में दर्द की शिकायत भी अधिक है। ठंड के मौसम में गर्म कपड़ों का प्रयोग करें तथा गर्म व गुनगुने पानी के अधिक प्रयोग करें।
-डॉ. मोनू यादव, एसएमओ नागरिक अस्पताल
पिछले सात दिनों में ओपीडी की रही स्थिति
तिथि ओपीडी
वीरवार 474
शुक्रवार 436
शनिवार 358
सोमवार 639
मंगलवार 432
बुधवार 323
वीरवार 396
मौसम में बदलाव से ठंड बढ़ रही है छोटे बच्चों की देखभाल में परिजन लापरवाही न करें। बच्चों को रात को सुलाते समय कई अभिभावक इतने ज्यादा कपड़े ढक देते हैं फिर गर्मी लगनी शुरू हो जाती है तथा बच्चे कपड़ों को हटा देते हैं ऐसी स्थिति में ठंड लगने की अधिक संभावना होती है। बच्चों को इस समय निमोनिया, खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत अधिक हो रही है। ऐसे में अभिभावक सुबह-शाम गर्म कपड़े पहनाएं तथा रात के समय अधिक कपड़े न ढकें। नियमित रूप से गर्म पानी पिलाएं।
-डॉ. प्रदीप यादव, चिकित्सा अधिकारी, नागरिक अस्पताल, महेंद्रगढ़