फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   CM Nayab Singh Saini will reach Mahendragarh, will address state level key workers meeting

Mahendragarh: दो बजे पहुंचेंगे CM नायब सिंह सैनी, प्रदेश स्तरीय प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को करेंगे संबोधित

Sat, 13 Jul 2024 11:58 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 13 Jul 2024 11:58 AM IST
सार

हरियाणा के मुख्यमंत्री आगामी 16 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। वहीं प्रमुख कार्यकर्ता बैठक के लिए भाजपा की ओर से 200 लोगों की सूची बनाई गई है।

विज्ञापन
CM Nayab Singh Saini will reach Mahendragarh, will address state level key workers meeting
महेंद्रगढ़ में पहुंचेंगे सीएम नायब सैनी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में दोपहर दो बजे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रमुख कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करने पहुंचेंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री आगामी 16 जुलाई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बीसी सम्मान समारोह कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा भी लेंगे। वहीं प्रमुख कार्यकर्ता बैठक के लिए भाजपा की ओर से 200 लोगों की सूची बनाई गई है।

विज्ञापन


प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में सांसद, विधायक, पार्टी प्रत्याशी, प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष एवं प्रभारी, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्ष शामिल होंगे। क्षेत्र के चर्चा है कि मुख्यमंत्री आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर कार्यकर्ताओं से मंथन भी करेंगे। प्रमुख कार्यकर्ता बैठक में आगामी विधान सभा चुनावों को लेकर पार्टी के प्रत्याशियों के नामों पर भी चर्चा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed