{"_id":"65979d655aa0d0a43d00ea9d","slug":"cm-flying-raid-hospital-narnaul-worker-found-in-drunken-state-irregularities-found-regarding-cleanliness-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Narnaul: सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल में की छापेमारी; नशे की हालात में मिला कर्मी, साफ-सफाई को लेकर मिली अनियमितता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Narnaul: सीएम फ्लाइंग ने अस्पताल में की छापेमारी; नशे की हालात में मिला कर्मी, साफ-सफाई को लेकर मिली अनियमितता
Fri, 05 Jan 2024 11:40 AM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Fri, 05 Jan 2024 11:40 AM IST
सार
नारनौल में सीएम फ्लाइंग की औचक छापेमारी में अस्पताल के आईसीयू में नर्सिंग ऑफिसर सांवत कुमार यादव ड्यूटी पर नहीं मिला और सुपरवाइजर भुपेश भी अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर मिला। इस दौरान टीम को एक नर्सिंग ऑफिसर राजबीर मिला, जाे शराब का सेवन कर रहा था।
विज्ञापन
खाली पड़ी कुर्सियां
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नारनौल के नागरिक अस्पताल में वीरवार देर रात सीएम फ्लाइंग ने औचक छापेमारी की। जहां एक नर्सिंग ऑफिसर शराब के नशे में मिला, वहीं जच्चा-बच्चा वार्ड में साफ सफाई का बुरा हाल मिला। सीएम फ्लांइग के साथ ड्यूटी मैजिस्ट्रेट के तौर पर तहसीलदार गजेसिंह रहे। सीएम फ्लाइंग से एएसआई सचिन व ड्यूटी मैजिस्ट्रेट तहसीलदार गजेसिंह करीब 9.30 बजे जच्चा-बच्चा वार्ड में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
जहां डॉ. कुदरत मौके पर मौजूद मिली। वहीं उनके साथ कविता व रीना कर्मचारी भी मिली। इसके बाद आईसीयू में नर्सिंग ऑफिसर सांवत कुमार यादव ड्यूटी पर नहीं मिला और सुपरवाइजर भुपेश भी अपनी ड्यूटी से गैर हाजिर मिला। इस दौरान टीम को एक नर्सिंग ऑफिसर राजबीर मिला, जाे शराब का सेवन कर रहा था। जब टीम ने ड्यूटी रोस्टर की जांच की तो राजबीर की 4 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 8 बजे तक ड्यूटी मिली। लेकिन वह अस्पताल में शराब का सेवन कर रहा था। इसके बाद टीम ने डॉ. भूपेंद्र से राजबीर को मेडिकल करवाया गया। जिसमें शराब पीने की पुष्टि हाेने के बाद कार्रवाई के लिए स्वास्थ्य विभाग पंचकुला को रिपोर्ट भेजी गई।
विज्ञापन
एबुलेंस कंट्रोल रूम में से भी कर्मचारी मिला गायब
सीएम फ्लाइंग एंबुलेंस कंट्रोल रूम पहुंची, जहां एंबुलेंस चालक सुरजीत ड्यूटी पर नहीं मिला। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर उच्च अधिकारियों को अवगत करवा दिया गया।