{"_id":"609435eb8ebc3ed2b35c6ac6","slug":"clu-noc-in-online-portal-narnol-news-rtk6074581150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएलयू और एनओसी के लिए अब एकल खिड़की पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएलयू और एनओसी के लिए अब एकल खिड़की पोर्टल पर ऑनलाइन करना होगा आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारनौल । हरियाणा सरकार ने एक नीति बनाकर सीएलयू तथा एनओसी देने की प्रक्रिया को झंझट से मुक्त कर दिया है। इसके लिए सरकार ने सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किया है। नागरिकों को अब किसी भी विभाग के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। वे एकल खिड़की पोर्टल टीपी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन के माध्यम ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस संबंध में अब कोई भी आवेदन ऑफलाइन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इसमें सभी विभागों के लिए 45 दिन का समय निश्चित किया गया है। अगर विभाग 45 दिन के अंदर-अंदर आवेदन पर कोई एक्शन नहीं लिया तो सिस्टम उसे अपने आप मंजूरी प्रदान कर देगा। इसके बाद उनकी ओर से ये एनओसी या सीएलयू ऑनलाइन ही जारी कर दी जाएगी। आवेदक को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है। इस पोर्टल पर अपने सारे कागजात अपलोड करने हैं। इस प्रक्रिया को पूरी तरह से पारदर्शी एवं झंझट से मुक्त कर दिया गया है।
इस तरह की एक्टिविटी के लिए अब तक जिले में कंट्रोल एरिया में सीएलयू तथा कंट्रोल एरिया से बाहर एनओसी लेनी पड़ती थी। इसके अलावा भी कई विभागों से मंजूरी लेनी पड़ती थी। जिला महेंद्रगढ़ में तीन कंट्रोल एरिया हैं। महेंद्रगढ़ शहर, नारनौल शहर तथा हरियाणा विश्वविद्यालय जाट पाली के आसपास का क्षेत्र कंट्रोल एरिया में आता है। कंट्रोल एरिया की पूरी जानकारी जिले की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
अब हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास कॉरपोरेशन तथा लोकल बॉडी व बोर्ड को सीएनजी व पीएनजी तथा पेट्रोल पंप के लिए दी जाने वाली साइट के लिए इसी पोर्टल पर आवेदन करना होगा। उसके बाद खुली बोली के द्वारा साइट को आवंटित किया जाएगा। सभी विभागों को अब इस सिस्टम पर आवेदन करने के लिए 4 सितंबर 2020 से पूरी तरह से बाध्य कर दिया गया है।
अब तक सीएलयू तथा एनओसी लेने के लिए आवेदक को विभिन्न विभागों से अलग-अलग मंजूरी लेनी होती थी। इसमें उनका बहुत अधिक समय व्यर्थ हो जाता था। इससे आवेदक का समय और पैसा दोनों ही बर्बाद होता था। मुख्यमंत्री के निर्देश पर अब एकल खिड़की पोर्टल को शुरू किया गया है। इससे संबंधित आवेदन अब केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे।
-अजय कुमार, उपायुक्त