फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cloth merchants are luring customers with sales

Mahendragarh-Narnaul News: सेल लगाकर ग्राहकों को लुभा रहे कपड़ा व्यापारी

Tue, 02 Jun 2026 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 02 Jun 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cloth merchants are luring customers with sales
फोटो संख्या:54 शहर ​स्थित दुकान में खरीददारी करती महिलाएं। संवाद - फोटो : सांकेतिक
महेंद्रगढ़। भीषण गर्मी में ग्राहकों के दुकानों पर नहीं आने से कपड़ा व्यापार प्रभावित हुआ है। ऐसे में दुकानदार अब सेल लगाकर ग्राहकों को लुभा रहे हैं।
विज्ञापन

दुकानदार कुलदीप तिवाड़ी, राजेंद्र भारद्वाज ने बताया कि गर्मी के चलते लोग दोपहर के समय बाजार आने से बच रहे हैं। सुबह और शाम के समय भी अपेक्षित संख्या में ग्राहक नहीं पहुंच रहे हैं। इसका सीधा असर दुकानदारों की बिक्री पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि दिल्ली, लुधियाना से कपड़े की आपूर्ति हो रही है। बाजार में रेडिमेड की 100 दुकानें हैं।
विज्ञापन

पहले जहां दुकानों पर प्रतिदिन अच्छी खासी बिक्री हो जाती थी, वहीं अब औसतन केवल 15 हजार रुपये तक का माल ही बिक पा रहा है। उन्होंने बताया कि बिक्री में लगातार गिरावट आने के कारण उन्होंने नए माल की खरीद भी कम कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्तमान में शहर में प्रतिदिन करीब 30 हजार रुपये का कपड़ा ही आयात किया जा रहा है, जबकि पहले यह आंकड़ा लगभग 50 हजार रुपये प्रतिदिन तक पहुंच जाता था। कपड़ों के आयात में करीब 20 हजार रुपये प्रतिदिन की कमी दर्ज की गई है।
व्यापारियों का मानना है कि जब तक बाजार में मांग नहीं बढ़ेगी, तब तक नए माल की खरीद बढ़ाना संभव नहीं होगा। बिक्री को गति देने के लिए अधिकांश दुकानदारों ने रेडीमेड कपड़ों, बच्चों के परिधानों, महिलाओं के सूट, साड़ियों व पुरुषों के परिधानों पर छूट देनी शुरू कर दी है।

कई दुकानों पर 10 से 30 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। दुकानदारों को उम्मीद है कि सेल के माध्यम से ग्राहक बाजार की ओर आकर्षित होंगे और कारोबार में सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed