फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Click the lock to goods flown thousands

ताला चटका कर उड़ाए हजारों के सामान

Thu, 24 Jul 2014 12:14 AM IST
नारनौल
नारनौल Updated Thu, 24 Jul 2014 12:14 AM IST
विज्ञापन
जिले मेें लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं के बीच एक और घटना ने पुलिस की नींद उड़ दी। शनिवार की रात नांगल चौधरी में रेडीमेड कपड़े की दुकान में हुई चार लाख की चोरी का मामला अभी सुलझा भी नहीं था कि मंगलवार की रात बेलगाम चोरों ने सात दुकानों को अपना निशाना बनाया और कीमती सामान पार कर दिए।
विज्ञापन


मंगलवार की देर रात चोरों ने लुहारु चौक स्थित सतनाली निवासी महीपाल सिंह की दवा की दुकान तंवर मेडिकल हॉल का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। यहां से लगभग 2000 की नकदी चुरा ले गए वहीं पास के लक्ष्मण सिंह राठौड की मोबाइल की दुकान निधि कम्यूनिकेशन एंड मोबाइल का ताला तोड़कर एलसीडी, मोबाइल फोन, गल्ले की नगदी व कुछ अन्य सामान चुरा ले गए। इसके अलावा हंसराज यादव की दुकान यादव जनरल स्टोर का ताला भी चोरों ने चटकाया, लेकिन वहां कोई सामान नहीं मिला तो उन्होंने हंसराज की दूसरी दुकान यादव किराना स्टोर्स का ताला भी तोड़ा और वहां से ब्रांडेड सिगरेट के बाक्स और गल्ले में रखी लगभग 2000 की नगदी पार कर दी।
विज्ञापन


इसी प्रकार पास लगती डॉ. वेदप्रकाश सांखला के  क्लीनिकका ताला भी चोरों ने तोड़ा लेकिन उन्हें वहां भी कोई सफलता हाथ नहीं लगी। इसके बाद चोरों ने नीतू मोबाइल का शटर तोड़ने का प्रयास किया। पुलिस ने पीड़ित दुकान मालिक लक्ष्मण सिंह, महीपाल सिंह और हंसराज की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल आरंभ कर दी है। वहीं दूसरी ओर डालनवास के बस स्टैंड पर स्थित गांव गादडवास के संसार पुत्र चंद्रपाल की मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर चोर एक एलसीडी, एक डीवीडी और अन्य सामान चुरा ले गए, वहीं गांव माधोगढ़ निवासी लक्ष्मीनारायण की टेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से दस जोड़ी कपड़े उठा ले गए। पुलिस ने मौका मुआयना एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर निशान उठवाकर पीड़ित दुकानदारों की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। एक ही रात में कस्बे सहित खंड में सात दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने दुकानदारों में भय का माहौल है। वहीं चोरी की घटना के मामले में सतनाली थाना प्रभारी एसआई महावीर सिंह ने कहा कि पुलिस कस्बे सहित क्षेत्र में नियमित गश्त करती है। चोरी की घटनाओं को देखते हुए पुलिस गश्त और बढ़ाई जाएगी। दुकानों की सुरक्षा के लिए रात के समय स्थाई तौर पर पुलिस कर्मी तैनात किए जाएंगे। चोरों को सामान के साथ जल्द की पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed