फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Cleanliness is service: Prof. Sushma

स्वच्छता ही सेवा है : प्रो. सुषमा

Wed, 02 Oct 2024 04:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 02 Oct 2024 04:22 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness is service: Prof. Sushma
फोटो संख्या:53- हकेवि में एनएसएस स्वयंसेवको को स्वच्छता की शपथ दिलाती समकुलपति प्रो. सुषमा यादव
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) महेंद्रगढ़ में मंगलवार को महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में स्वच्छता पर शपथ समारोह का आयोजन किया गया। सम कुलपति प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है। यदि हम सभी अपने आसपास की सफाई स्वयं कर लेंगे तो देश की धरा अपने आप ही स्वच्छ हो जाएगी। उन्होंने स्वयंसेवकों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और महात्मा गांधी के सपनों का भारत सिर्फ आजाद भारत नहीं, बल्कि स्वच्छ, साफ-सुथरा भारत भी हो, इसके लिए भी स्वयंसेवकों को प्रेरित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि स्वच्छता की सेवा अभियान के अंतर्गत एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता को लेकर स्वच्छता रैली, सफाई अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. नीलम ने स्वयंसेवकों को स्वच्छता का महत्त्व समझाया और मुख्य संरक्षक व संरक्षक के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। स्वयंसेवकों ने कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ को आत्मसात किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed