फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   clean market

रविवार को शहर के बाजारों में नहीं होती सफाई

Mon, 12 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
clean market
फोटो संख्या:48- भगवान परशुराम चौक पर लगा गंदगी का ढ़ेर - फोटो : Narnol
शहर में रविवार को सफाई नहीं होती। कार्यालय में काम करने वाले कर्मचारियों के अलावा सफाई कर्मचारी भी रविवार को अवकाश पर रहते हैं। सफाई नहीं होने से शहर में कूड़े के ढेर लग जाते हैं। प्रतिदिन शहर से 60 क्विंटल कूड़ा निकलता है। रविवार को बाजारों की हालत यह रहती है कि दुकानदारों को मुंह पर मास्क लगाकर रखना पड़ता है। यहां तक की एसडीएम आवास के पास भी सफाई नहीं होती।
विज्ञापन

बता दें कि महेंद्रगढ़ नगरपालिका में लगभग 30 स्थायी तथा 56 अस्थायी सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं। प्रशासन के मिस मैनेजमेंट के चलते शहर में रविवार को सफाई नहीं होती जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। प्रत्येक रविवार को स्थायी और अस्थायी सभी सफाई कर्मचारी छुट्टी पर होते हैं। इस कारण शहर में रविवार को झाडू़ तक नहीं लगती। शहर के परशुराम चौक, विश्वकर्मा चौक, चिंकार कैंटीन के सामने, बस स्टैंड के सामने, एसडीएम कोठी के पास, अस्पताल के बाहर, पुराने महिला कॉलेज के पास सहित अनेक स्थानों पर कूड़े के ढेर लगे रहते हैं।
विज्ञापन

मेरी चिंकारा कैंटीन के पास दुकान है। रविवार को सफाई नहीं होती। गंदगी के ढेर लग जाते हैं । बारिश में हालत बहुत ज्यादा खराब हो जाती है लोग यहां खड़े नहीं रह सकते लेकिन मजबूरी में हमें दुुकानदारी करनी पड़ती है। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है।-मनोज, दुकानदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरी विश्वकर्मा चौक के पास बुक डिपो की दुकान है। ऐसी नपा सरकार नहीं देेखी। सड़कें टूटी होने से धूल उड़ती है। जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे रहते हैं। बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाकर दुुकानदारी करनी पड़ती है। -राजपाल शर्मा।
मेरी दुकान विश्वकर्मा चौक पास है। विश्वकर्मा चौक के कूड़े का ढेर लगा रहता है। नपा का सफाई व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं है। इस अच्छी तो गांव की गलियां भी मिल जाएंगी वहां भी यहां से अधिक सफाई रहती है। -इंद्रराज
वैसे तो परशुराम चौक पर सुबह-सुबह कूड़े के ढेर प्रतिदिन लगा रहता है लेकिन सफाई कर दी जाती है। रविवार को सफाई नहीं होने के कारण पूरे दिन कूड़ा पड़ा रहता है। सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर रविवार को भी सफाई करवानी चाहिए। नरेश कुमार, परशुराम चौक

रविवार को सफाई कर्मचारी छुट्टी पर रहते हैं लेकिन कुछ कर्मचारी आकर सफाई करते हैं। कुछ दिन पहले ही मैंने कार्यभार संभाला है। जल्द ही सभी समस्याएं दूर होगी। -रमेश बोहरा, उप प्रधान नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed