फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   No space for parking; vehicle pressure increasing on Railway Road

Mahendragarh-Narnaul News: पार्किंग के लिए जगह नहीं, रेलवे रोड पर बढ़ रहा वाहनों का दबाव

Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
No space for parking; vehicle pressure increasing on Railway Road
संवाद न्यूज एजेंसीमहेंद्रगढ़। शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल रेलवे रोड पर पार्किंग की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को रोज जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। दुकानों पर सामान खरीदने आने वाले लोग अपने दुपहिया और चारपहिया वाहन सड़क किनारे खड़े कर देते हैं। इससे सड़क संकरी हो जाती है और आवागमन बाधित होता है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। यहां दो पुलिस थाने, नागरिक अस्पताल, सिंचाई विभाग, बाल भवन, अनाज मंडी और खाद वितरण केंद्र स्थित हैं। इसके अलावा यहां इलेक्ट्रॉनिक और फर्नीचर का बाजार भी है।
विज्ञापन

भवन निर्माण सामग्री के कई शोरूम और गोदाम भी इसी मार्ग पर हैं। त्योहारों के सीजन में बाजार में ग्राहकों की भीड़ बढ़ने से वाहनों का दबाव भी बढ़ गया है। पार्किंग की व्यवस्था नहीं होने के कारण लोग सड़क किनारे वाहन खड़े कर देते हैं। इससे कई बार जाम की गंभीर स्थिति बन जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों की बढ़ती है परेशानी
रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे रोड महत्वपूर्ण मार्ग है। जाम में फंसने के कारण यात्रियों को स्टेशन पहुंचने में देरी होने का डर रहता है। वहीं, बाजार में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों और स्थानीय दुकानदारों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोगों का कहना है कि यहां पार्किंग की उचित व्यवस्था होनी चाहिए।
पालिका चेयरमैन भी जाम में फंसे
शहर के सिनेमा रोड पर वीरवार को नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी भी जाम में फंसे नजर आए। एक बैंक में आए ग्राहक ने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी कर दी थी। बैंक के पास बाइकें भी खड़ी थीं। इसी दौरान दोनों ओर से कारें आने के कारण सड़क पर जाम लग गया। देखते ही देखते बालाजी चौक से वेंकटेश्वर मंदिर तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान चेयरमैन की गाड़ी भी जाम में फंस गई।
........
यहां मैं अक्सर खाद और अन्य कामों के लिए आता रहता हूं। सुबह के समय हालात ठीक रहते हैं लेकिन दोपहर और शाम को काफी जाम लग जाता है। यहां पार्किंग की व्यवस्था होनी चाहिए।-अशोक शर्मा, कृष्णा कॉलोनी
...........
आज घर के लिए कुछ सामान खरीदने आया था। गाड़ी खड़ी करने की जगह नहीं मिली तो सड़क किनारे ही खड़ी करनी पड़ी। अगर पार्किंग की व्यवस्था होती तो आराम से खरीदारी कर पाते।-लोकेश कुमार, बुचौली

.............

वर्ज़न:
पुलिस विभाग से तालमेल कर बाजार में भारी वाहनों पर रोक की प्रक्रिया जल्द शुरू होगी। जाम से बचाव और वैकल्पिक रास्तों की जानकारी के लिए 2 नवंबर तक संकेतक लगा दिए जाएंगे।-रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article