फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   Firm fined for violating rules at Chelawas Mandi

Mahendragarh-Narnaul News: चेलावास मंडी में नियम तोड़ने पर फर्म का चालान

Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Firm fined for violating rules at Chelawas Mandi
कनीना। नई अनाज मंडी चेलावास में नियमों की पालना को लेकर मार्केट कमेटी ने सख्ती शुरू कर दी है। ट्रैक्टरों से सीधे ट्रकों में बाजरा लोड करने पर सुपरवाइजर कुलदीप ने एक फर्म का चालान किया। उन्होंने कहा कि नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सुपरवाइजर ने बताया कि मंडी में इलेक्ट्रॉनिक कांटों से बाजरे का वजन किया जा रहा है। गेट पास और बायोमेट्रिक प्रक्रिया के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है। किसानों का बाजरा बारिश से बचाने के लिए तिरपाल की व्यवस्था भी की गई है।
विज्ञापन

मंडी में अब तक 11,487 किसानों से 3 लाख 14 हजार क्विंटल बाजरा खरीदा गया है, जबकि 2 लाख 60 हजार क्विंटल का उठान हो चुका है। मंडी में दो धर्मकांटों में से एक की मशीन में पानी जाने के कारण वह बंद है। इंजीनियर उसे ठीक करने में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मार्केट कमेटी प्रधान जेपी कोटिया ने कहा कि मंडी में अनियमितता बर्दाश्त नहीं होगी। व्यापार मंडल प्रधान भूरा सिंह के अनुसार, 12 फर्म बाजरे की खरीद कर रही हैं। अधिकारियों ने खरीद प्रक्रिया सुचारु रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed