{"_id":"5f3f95f18ebc3e3cd30a00de","slug":"clean-city-survey-mahendra-district-performance-low-narnol-news-rtk5696814165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नारनौल को प्रदेश के सबसे गंदे शहरों का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़, कनीना, अटेली, नारनौल को प्रदेश के सबसे गंदे शहरों का खिताब
विज्ञापन
स्वच्छता रैंकिंग 2020 का परिणाम जारी हो गया है। इसमें महेंद्रगढ़ शहर हरियाणा ही नहीं जोनल स्तर पर भी फिसड्डी रहा। 25 से 50 हजार जनसंख्या वाले शहरों में जोनल स्तर पर 191 में महेंद्रगढ़ को 190वीं रैंक मिली। स्वच्छता रैंकिंग में हरियाणा के इस आबादी वाले 20 शहरों में सबसे आखिरी 20वीं रैंक रही। महेंद्रगढ़ नगरपालिका 6 हजार अंकों में से केवल 1094.66 अंक ले सकी। यूं कहें कि महेंद्रगढ़ को पासिंग मार्क 35 प्रतिशत अंक भी नहीं मिले।
50 हजार से एक लाख की आबादी की श्रेणी में नार्थ जोन के 100 शहर थे। जिसमें नारनौल को 83 वां स्थान मिला। 25 हजार तक की आबादी वाले 720 शहरों की रैंकिंग में नांगल चौधरी ने 337वीं रैंक प्राप्त की है। जिले को कोई भी शहर अपनी श्रेणी में टॉप 75वां स्थान तक हासिल नहीं कर पाया। 4 से 31 जनवरी तक 2020 स्वच्छता सर्वे किया गया था। इस दौरान दूसरे क्षेत्र से आई टीम ने गली मोहल्लों में जाकर सफाई देखी। लोगों से फीडबैक लिया, स्वच्छता एप का उपयोग करने वालों का रिकार्ड जुटाया। टीम ने डायरेक्ट ओब्जरवेशन, सिटीजन फीडबैक, सर्विस लेवल प्रोगेस तथा सर्टिफिकेशन चारों के मिलाकर 6000 अंक बनाए थे। इनमें महेंद्रगढ़ को डायरेक्ट ओब्जरवेशन में 1500 में से 369.57 अंक मिले। सिटीजन फीडबैक में 1500 में से 629.69 और स्वच्छता एप प्रयोग करने वाले व्यक्तियों के लिए 41.87 अंक मिले हैं। लोगों ने सफाई के लिए ज्यादा अच्छा रिस्पांस नहीं दिया। सर्विस लेवल प्रोग्रेस में 1500 में से मात्र 53.54 तथा सर्टिफिकेशन में 1500 में से शून्य अंक मिले हैं।
नार्थ जोन में नारनौल को 83वां रैंक मिला
नारनौल को 50 हजार से एक लाख जनसंख्या वाले शहरों में शामिल किया गया था। इस लेवल पर नार्थ जोन में 100 शहरों ने भाग लिया था। जिसमें नारनौल को 83वां रैंक मिला है। इसी जनसंख्या वाले शहरों में राज्य में 9 शहरों ने भाग लिया। जिसमें नारनौल का आठवां स्थान रहा है। नारनौल भी राज्य स्तर पर फिसड्डी रहा है। नांगल चौधरी को 25 हजार से कम जनसंख्या वाले शहरों में शामिल किया गया था। नार्थ जोन में 720 शहरों ने भाग लिया था जिसमें नांगल चौधरी ने 337वीं रैंक प्राप्त की है। राज्य स्तर पर 33 शहरों ने भाग लिया जिसमें 22वीं रैंक हासिल की है।कनीना को 720 शहरों की रैंकिंग 595 तथा अटेली को 582वीं रैंकिंग मिली।
विज्ञापन
ये थे नार्थ जोन राज्य
स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान देश के सात राज्यों को नार्थ जोन में शामिल किया गया था। इनमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू- कश्मीर, लदाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश तथा उत्तराखंड शामिल हैं। जोनल स्तर पर इन राज्यों के शामिल शहरों के आधार पर रैंकिंग दी गई है।
प्रदेश में अपने शहरों की स्वच्छता रैंकिंग
प्रदेश में 25 हजार की आबादी वाले शहर में कनीना शहर कुल 33 शहरों में फिसड्डी 33वें स्थान पर रहा।
प्रदेश में 25 हजार की आबादी में अटेली फिसड्डी से एक पहले 32वें स्थान पर रहा।
प्रदेश में 25 हजार की आबादी में नांगल चौधरी 22वें स्थान पर रहा।
प्रदेश में 25 से 50 हजार तक की आबादी में 20 में महेंद्रगढ़ 20वें स्थान पर रहा।
प्रदेश में 50 से एक लाख की आबादी वाले 9 शहरों में नारनौल 8वें स्थान पर रहा।