{"_id":"69b44ff79caf01e9d209de00","slug":"cji-surya-kant-to-award-degrees-to-1462-students-at-hakenvi-today-narnol-news-c-203-1-mgh1006-124757-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में आज 1,462 विद्यार्थियों को डिग्री देंगे सीजेआई सूर्यकांत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: हकेंवि में आज 1,462 विद्यार्थियों को डिग्री देंगे सीजेआई सूर्यकांत
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) का 14 मार्च को 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत मुख्य अतिथि होंगे। पंजाब व हरियाणा उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश शील नागू व आईआईटी रोपड़ के निदेशक डॉ. राजीव आहूजा विशिष्ट अतिथि रहेंगे।
समारोह में विवि के 1462 विद्यार्थियों को डिग्री, 50 को मैडल व 66 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय से न्यायमूर्ति संजय वशिष्ठ, न्यायमूर्ति एसएन शेखावत, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर, जिला सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा सहित जिला प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
शुक्रवार को 12वें दीक्षांत समारोह की रिहर्सल कर तैयारियां परखी गई और खामी रहने वाली तैयारियों पर अधिक जोर दिया गया। समारोह में 31 जनवरी 2026 तक सफलतापूर्वक डिग्री हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दीक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कौशिक ने बताया कि दीक्षांत समारोह में कुल 1462 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। इनमें 827 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर डिग्री जबकि 557 विद्यार्थियों को स्नातक डिग्री दी जाएगी।
-- -- -- -- -- -- --
78 शोधार्थियों व 50 विद्यार्थियों को मिलेंगे पदक
उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए विश्वविद्यालय की ओर से 50 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया जाएगा। इनमें 30 छात्राएं और 20 छात्र शामिल हैं। वहीं, पीएचडी पूरी करने वाले विद्यार्थियों में 40 महिला शोधार्थी और 38 पुरुष शोधार्थी भी सम्मानित किए जाएंगे। कुल उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में 797 छात्र और 665 छात्राएं शामिल हैं। इनमें 679 विद्यार्थी हरियाणा राज्य जबकि 783 विद्यार्थी देश के अन्य राज्यों से हैं।