{"_id":"5dadfed28ebc3e015f568575","slug":"civic-problam-votar-evm-problem-in-election-election-political-votar-assembly-election-narnol-news-rtk5242476107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जजपा प्रत्याशी के गांव में भिड़े समर्थक, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जजपा प्रत्याशी के गांव में भिड़े समर्थक, दो घायल
विज्ञापन
गांव खातोली में लोगों को समझाते उपायुक्त जगदीश शर्मा।
- फोटो : Narnol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छुटपुट झड़पों के बीच सोमवार को विधानसभा चुनाव शांति पूर्वक संपन्न हो गया। मतदान के दौरान सुरक्षा के व्यापक प्रबंध थे। वोट डालने को लेकर छापड़ा गांव में दो गुटों में मारपीट हो गई। इस मामले में पुलिस ने अभी केस दर्ज नहीं किया है।
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के छापड़ा गांव में भाजपा व जजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यहां जजपा के उम्मीदवार छापड़ा गांव निवासी मूलाराम के समर्थक व बीजेपी के प्रत्याशी अभय सिंह के समर्थक के बीच वोट डालने को लेकर विवाद हो गया था। इसी बात पर बूथ के बाहर दोनों गुुटों में सुबह पौने दस बजे मारपीट हो गई। घायल गंगाराम व रोहताश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा समर्थक पूर्व सरपंच प्रेम सिंह ने बताया कि गांव के कुछ लोग गलत तरीके से वोट डाल रहे थे। मना करने पर विवाद कर लिया। इसमें उनके दो भाईयों को चोट लगी हैं। उन्होंने मूलराम समर्थकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। नांगल चौधरी थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि इससे चुनाव प्रभावित नहीं हुआ। शिकायत पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम को गांव में तनाव होने पर पुलिस मौके पर गई और मामले को संभाला।
दूसरी ओर खतौली जाट गांव में वोट डालने को लेकर विवाद हुआ था। इससे करीब सुबह तीन घंटे मतदान प्रभावित हुआ। गांव के लोग स्वराज इंडिया के प्रत्याशी तेजपाल यादव वोट देने की बात कर रहे थे। लोग एक ही व्यक्ति से सभी के वोट देने की बात कर रहे थे। ऐसे में पीठासीन अधिकारी ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। मौके पर मौके पर डीसी जगदीश शर्मा व एसपी दीपक सहारण पहुंचे और मामले को संभाला। इसके बाद मतदान कार्य शुरू हुआ। पुलिस ने बूथ पर सुरक्षा बढ़ा दी। स्वराज इंडिया के उम्मीदवार तेजपाल ने कहा कि भाजपा के इशारे पर नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के खतौली जाट गांव में ड्यूडी मजिस्ट्रेट हरिराम की धक्काशाही का विरोध कर रहे थे। चुनाव एजेंट अजय यादव समेत दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इससे गांव वालों ने वोट देने से मना कर दिया था। तेजपाल ने कहा कि गांव में पोलिंग बाधित होने में की जांच करवाकर तुरंत कार्रवाई की जाए। इसके अलावा मित्रपुरा में ईवीएम को नुकसान पहुंचाने, रघुनाथपुरा में आधे घंटे व अन्य जगहों पर ईवीएम तकनीकी खराबी होने से मतदान कार्य प्रभावित हुआ।