फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,issuse,Market,sdm

नपा चेयरपर्सन की दुकान के बाहर अतिक्रमण देख एसडीएम बोले, कानून सबके लिए बराबर

Wed, 20 Nov 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Nov 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic,issuse,Market,sdm
नगर पालिका चेयरपर्सन की दुकान के बाहर लगे अतिक्रमण को हटाने का आदेश देते एसडीएम विश्राम कुमार मी? - फोटो : Narnol
बाजार में अतिक्रमण के हकीकत जानने के लिए एसडीएम विश्राम कुमार मीणा मंगलवार को खुद सड़क पर उतरे। एसडीएम ने अतिक्रमण हटवाते हुए नगरपालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग के पार्षद पति सुरेंद्र बंटी की दुकान के पास पहुंच गए। चेयरमैन की दुकान के बाहर भी सामान रखा हुआ था। इस दौरान सुरक्षाकर्मी ने कहा कि साहब यह सुरेंद्र बंटी की दुकान है। एसडीएम बोले कानून सबके लिए बराबर है। उन्होंने दुकान के अंदर बैठे सुरेंद्र बंटी के छोटे भाई को बाहर बुलाकर कहा कि कल सामान अंदर होना चाहिए, यह अंतिम चेतावनी है। इस दौरान दुकान के बाहर रखे सामान की फोटो खिंचवाई गई तथा वीडियो भी बनवाई।
विज्ञापन

बता दें कि एसडीएम विश्राम कुमार मीणा ने मंगलवार को अचानक परशुराम चौक पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों को अतिक्रमण हटाने के आदेश दिए। एसडीएम को देखकर दुकानदारों में हड़कंप मंच गया। दुकानदारों ने जल्दी-जल्दी बाहर रखा सामान अंदर रखना शुरू कर दिया। इस दौरान एसडीएम ने बाहर सामान रखे दुकानों की फोटो तथा वीडियो करवाई। उन्होंने परशुराम चौक, सब्जी मंडी, शंकर मार्केट, गांधी मार्केट, बालाजी चौक, विश्वकर्मा चौक, शॉपिंग काम्पलैक्स, आंबेडकर चौक, आईटीआई रोड तक अतिक्रमण हटवाया। उनके साथ केवल उनका सुरक्षाकर्मी ही थी। एसडीएम ने पूरे बाजार में पैदल दौरा किया। लगभग एक से डेढ़ घंटे तक बाजार में घूमे। सोमवार को नगरपालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। पहले दिन सामान उठाने की बजाए केवल फ्लैक्स बोर्ड तथा डिस्पले बोर्ड ही जब्त कर चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन नगर पालिका की टीम ने सामान जब्त करने की बजाए लोगों को चालान का डर दिखाया। टीम ने कहा दुुकान के बाहर सामान मिलने पर चालान होगा। 500 रुपये से लेकर 25 हजार रुपये तक का चालान किया जाएगा। नगर पालिका की टीम करीब दो घंटे तक बाजार में सड़कों पर रही। नपा चेयरपर्सन रीना गर्ग ने कहा कि महेंद्रगढ़ नपा में जेई, एमई, बीआई, सचिव सभी अतिरिक्त कार्यभार वाले हैं। यहां कोई स्थायी कर्मचारी-अधिकारी नहीं होने के कारण दिक्कत आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को दी चेतावनी
बाजार में बहुत अधिक अतिक्रमण है। लोगों को निकलने के लिए रास्ता नहीं था। कई बार तो अतिक्रमण के कारण हादसे भी हो जाते हैं। अतिक्रमण के खिलाफ अब नियमित काम होगा। अगर कोई दुकानदार अतिक्रमण करता हुआ मिला तो उसके खिलाफ नगर पालिका एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी। नपा चेयरपर्सन हो या कोई अन्य कानून सभी के लिए बराबर है। सभी को कानून का पालन करना चाहिए।

- विश्राम कुमार मीणा, एसडीएम, महेंद्रगढ़
मैं कानून का सम्मान करता हूं। मंगलवार को नगर पालिका के काम से ही अटेली के सचिव के पास गया था। अगर हमारी दुकान के बाहर अतिक्रमण की कोई शिकायत मिली है तो उसे दूर कराएंगे। नगर पालिका सभी के लिए समान कानून के तहत काम करेगी। अगर हमारी दुकान के बाहर सामान मिला तो उसे भी जब्त कराया जाएगा।
- सुरेंद्र बंटी, चेयरपर्सन पति एवं पार्षद, नगर पालिका महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed