फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,civic problem

नहरी पानी किसान संघर्ष समिति 30 अगस्त को करेगी रैली

Fri, 23 Aug 2019 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,civic problem
बाबा टिकोड़ा धाम निजामपुर में वीरवार को नहरी पानी किसान संघर्ष समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर इस्लामपुरा ने की। प्रधान महावीर ने बताया कि नलवाटी क्षेत्र के साथ सरेआम भेदभाव किया जा रहा है। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी सरकार व प्रशासन यहां पर नहरे खुदवाने का प्रयास तक नहीं कर रहे हैं। नहरी पानी के लिए समिति को संघर्ष करते हुए लगभग दो साल हो चुके हैं। स्थानीय नेता भी किसानों के पास आने से कतरा रहे हैं। इस तरह से नलवाटी क्षेत्र के साथ भेदभाव किया जा रहा है। 31 अगस्त को मुख्यमंत्री रथ यात्रा लेकर निजामपुर आ रहे हैं। इसलिए अब किसान संघर्ष समिति नलवाटी के हर गांव में जाकर किसानों को बताएगी कि 30 अगस्त को निजामपुर में चौधरी देवीलाल चौक पथर एक किसान रैली होगी। 31 अगस्त को मुख्यमंत्री को किसान नलवाटी क्षेत्र में नहरे खुदवाने के बारे में ज्ञापन देंगे। इसलिए सभी किसानों से अनुरोध है कि ज्यादा संख्या में निजामपुर पहुंचे। बैठक में समाजसेवी डॉ. गजेसिंह चोपड़ा, श्योराम, हरपाल, ओमप्रकाश, उमराव सिंह, कमल सिंह, निहाल सिंह, दीपक चौधरी, डीके यादव, कैलाशचंद, सुखराम, रामकिशन, संदीप, जितेंद्र व राहुल उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed