फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,civic problem

मांगों को पूरा कराने के लिए हाथ में तिरंगे लेकर सड़कों पर उतरे वकील, बोले- गिरफ्तारी देने से भी पीछे नहीं हटेंगे

Fri, 23 Aug 2019 12:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,civic problem
बालाजी चौक पर प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ता और सामाजिक संगठन - फोटो : Narnol
जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग को लेकर वकील हाथों में तिरंगे लेकर सड़कों पर उतरे। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए विरोध जुलूस निकाला। वकीलों ने कहा कि केस दर्ज करने की धमकी न दी जाए।वकील अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए जेल भी जाने को तैयार हैं। जल्द ही बाजारों का समर्थन लेकर बाजार बंद करने पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को 22वें दिन भी हड़ताल रखी। बार एसोसिएशन सदस्य राव तुलाराम चौक पर एकत्र हुए। राव तुलाराम की मूर्ति पर माल्यार्पण के बाद नारेबाजी करते हुए विरोध जुलूस शुरू किया। हुड्डा पार्क, बस अड्डा, आईटीआई रोड, यादव धर्मशाला, ईएसएम कैंटीन, बालाजी चौक, सब्जी मंडी, परशुराम चौक पहुंचे। बार प्रधान रवींद्र यादव ने कहा कि अंधी-बहरी हो चुकी हरियाणा सरकार को वकीलों की समस्या दिखाई नहीं दे रही।
विज्ञापन

पिछले 22 दिन से अपनी मांग को लेकर धरना दे रहे हैं। बार का प्रतिनिधि मंडल 450 किलोमीटर दूर चंडीगढ़ भी गया। वहां भी हमें आश्वासन देकर धरना खत्म कराने का प्रयास किया गया। इस बार हम मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट लेकर ही धरना उठाएंगे। इसके लिए हमें गिरफ्तारी देनी पड़ी तो भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकसभा में इनेलो प्रत्याशी रहे बलवान फौजी ने कहा कि यह महेंद्रगढ़ के हक की लड़ाई है। जिसके लिए हम अपनी पार्टी लाइन को पीछे छोड़कर आए हैं। आप इस मांग को पूरा कराने के लिए सहयोग करें। महेंद्रगढ़ की जनता इन मांगों पर यहां के जनप्रतिनिधियों से जवाब मांग रही है। अब जवाब नहीं दिया तो चुनाव में जनता जवाब दे देगी।
सरताज ग्रुप के पीआरओ कुलदीप यादव ने कहा कि इस क्षेत्र की यह सबसे बड़ी मांग है। यहां के जनप्रतिनिधियों के कारण क्षेत्र पिछड़ा हुआ है। जिला मुख्यालय की मांग को लेकर महेंद्रगढ़ सम्मान संघर्ष समिति ने भी 42 दिन धरना दिया था। अब भी समिति पूरी तरह से बार एसोसिएशन के साथ रहेगी। अगर जनता के आशीर्वाद से विधानसभा पहुंचे तो पहला मुद्दा यही उठाया जाएगा। जिला परिषद के पूर्व प्रमुख सुरेंद्र कौशिक ने कहा यह महेंद्रगढ़ के हक की लड़ाई है। इसमें हर व्यक्ति राजनीतिक विचारधारा छोड़कर आया है। जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग पूरा कराने से हर व्यक्ति को फायदा होगा। दुकानदार एक दिन बाजार बंद कर इस आंदोलन को समर्थन दें।
जजपा नेता राव युद्घबीर पालड़ी ने कहा कि जब भी महेंद्रगढ़ ने पंख फैलाकर उड़ना चाहा तो इसके पंख काट दिए गए। इस बार महेंद्रगढ़ जाग गया है। अपना हक लेने से पहले नहीं रुकेगा। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता बीएस शेखावत ने कहा कि 1948 से जिला होने के बावजूद इसे अपना हक नहीं मिला। यहां एडीजे कोर्ट स्थापित करने के लिए हर तरह की सुविधा उपलब्ध है। यहां एडीजे कोर्ट की जरूरत के मुुताबिक केस हैं। नारनौल के चार एडीजे में से एक एडीजे को महेंद्रगढ़ शिफ्ट किया जा सकता है। फैमिली हर उपमंडल पर शुरू करने का निर्णय पहले ही हो चुका। इसके बाद भी यहां फैमिली कोर्ट नहीं खोली जा रही। इस मौके पर सतनाली कॉलेज प्रधान लादेन गुर्जर, यादव सभा के प्रधान डॉ. प्रेमराज, टेलर यूनियन के प्रधान बृजलाल रोहिल्ला, आर्य समाज, लक्की सीगड़ा, राकेश बसई सहित अन्य लोगों ने समर्थन दिया।

बाजार बंद करने को लेकर बैठक आज...
महेंद्रगढ़ व्यापार मंडल के प्रधान सुरेंद्र बंटी ने कहा कि बाजार बंद करने को लेकर शुक्रवार शाम को कमला भवन में बैठक होगी, जिसमें व्यापारियों के साथ मंत्रण कर आगामी फैसला लिया जाएगा। बार की ओर से आए प्रस्ताव को व्यापारियों के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed