फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,civic problem

रिटायर्ड कर्मचारी 28 अगस्त से वित्तमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठेंगे

Fri, 23 Aug 2019 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,civic problem
रिटायर्ड कर्मचारी संघ हरियाणा के ब्लाक महेंद्रगढ़ के प्रधान महेंद्र सिंह यादव और महासचिव महाबीर प्रसाद शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि हरियाणा प्रदेश सरकार रिटायर्ड कर्मचारियों के साथ भेदभाव कर रही है। मांगी हुई मांगो को भी लागू नहीं कर रही है।
विज्ञापन

अपनी मांगों को लेकर रिटायर्ड कर्मचारी 28 से 30 अगस्त तक वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु के विधानसभा क्षेत्र नारनौंद में धरना देंगे। प्रतिदिन सात-सात जिले धरने में भाग लेंगे। रोजाना मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। जिसमें 28 अगस्त को ब्लॉक महेंद्रगढ़ के रिटायर्ड कर्मचारी धरने में भाग लेगा। ब्लाक प्रधान महेंद्र सिंह यादव ने कहा कि रिटायर्ड कर्मचारियों के लिए एक मात्र सहारा पेंशन ही है, इसको भी सरकार बंद करना चाहती हैं। सांसद और विधायक को एक दिन बनने पर ही पेंशन मिल जाती है। कर्मचारी को 25-30 वर्ष कार्य करने भी पेंशन नहीं मिलती। रिटायर्ड कर्मचारी अपनी मांगों के लिए अनेक बार धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को ज्ञापन दे चुके है लेकिन सरकार सत्ता के नशे में सोई हुई है। सरकार को जगाने के लिए 28 से 30 अगस्त तक वित्तमंत्री के गृह नगर नारनौल में धरना देगा। अगर फिर भी रिटायर्ड कर्मचारियों की मांगों की ओर ध्यान नहीं दिया तो आगे की कार्रवाई प्रदेश कार्यकारिणी इस धरने पर लेगी। आने वाले विधान सभा चुनावों में विधायकों और सांसदों को भी इसका जवाब दिया जाएगा। 1 जनवरी 2016 से पहले रिटायर्ड कर्मचारियों की पेंशन संशोधन के आदेश 10 जनवरी 2018 को हुए थे। आज तक यह पेंशन संशोधित नहीं हुई। 65, 70, 75 और 80 वर्ष पर 5, 10, 15 और 20 प्रतिशत की वृद्धि पंजाब के सामान करने और मांग भी लागू नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed