फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,civic problem,empolyes

मांगें पूरी कराने के लिए काले बैज लगाकर फार्मासिस्टों ने जताया विरोध

Wed, 14 Aug 2019 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 11:30 PM IST
विज्ञापन
civic issuse,civic problem,empolyes
अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए उप नागरिक अस्पताल के फार्मासिस्टों ने बुधवार को काले बैज लगाकर विरोध जताया। फार्मासिस्टों ने एक घंटा सुबह 9 बजे से दस बजे तक काम बंद रखकर विरोध जताया। एसएमओ को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अस्पताल में मरीजों की लाइन लग गई।
विज्ञापन

फार्मासिस्टों ने कहा कि एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट ऑफ हरियाणा लंबे समय से सरकार व स्वास्थ्य विभाग फार्मासिस्ट वर्ग की लंबित मांगों को लागू करने का कई अनुरोध कर चुकी है। 21 फरवरी 2018 को सीएम मनोहरलाल तथा तीन फरवरी 2019 को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के साथ शिष्टमंडल की बैठक हुई थी। बैठकों में सरकार ने फार्मासिस्ट वर्ग की मांगों को सैद्धांतिक स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद ये मांगे अब तक लंबित हैं। स्वास्थ्य विभाग का सबसे महत्वपूर्ण फार्मासिस्ट हमेशा मरीजों की सेवा में तत्पर रहता है। सबसे ज्यादा काम का बोझ होने के बाद भी अपनी ड्यूटी जिम्मेदारी के साथ निभाता है। इसके बाद भी हमारी मांगों की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। स्वास्थ्य विभाग की रीढ़ फार्मासिस्ट ही होते हैं। डाक्टर की अनुपस्थिति में संस्था के इंचार्ज फार्मासिस्ट ही होते हैं। एक सप्ताह में उनकी मांगों को पूरा नहीं किया तो 18 अगस्त को करनाल में मुख्यमंत्री के आवास का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष जसवंत सिंह, अजय कक्कड़, रामनिवास यादव, मोहनलाल, कृष्ण कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed