फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic issuse,civic issuse,civic problem

अंडरपास में जलभराव और टूटी सड़कों से वार्ड-8 के लोग परेशान

Mon, 19 Aug 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 19 Aug 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
civic issuse,civic issuse,civic problem
अंडरपास में भरे पानी को देखती नप चेयरमैन भारती सैनी। - फोटो : Narnol
नगर परिषद के वार्ड नंबर आठ के लोग रेलवे अंडरपास में पानी होने व सड़कों पर कीचड़ से परेशान हैं। शानिवार को पार्षद प्रमोद ने क्षेत्र के विकास व सिविल अस्पताल रेलवे अंडर पास में जल भराव को लेकर प्रशासन से नाराजगी जाहिर थी। रविवार की सुबह सात बजे नगर परिषद की प्रधान भारती सैनी को समस्या से अवगत कराया। प्रमोद ने बताया कि अंडरपास में जल निकासी न होने से लोगों को परेेशानी हो रही है। नप की चेयरपर्सन भारती सैनी पार्षद प्रमोद की समस्या सुनने चल पड़ी। लेकिन, सिविल अस्पताल रेलवे अंडरपास में अधिक पानी होने की वजह से भारती को कार को वहीं छोड़कर ट्रैक्टर पर क्षेत्र का दौरा किया। हरिभान नगर में क्षेत्र के लोग प्रशासन के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने के लिए इकट्ठा हो गए। पार्षद प्रमोद तरेडिया ने भारती सैनी से कहा की रेलवे प्रशासन व स्थानीय प्रशासन की वजह से सरकार की लगातार साख खराब हो रही है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया की पीएनबी से सिविल अस्पताल रेलवे अंडरपास होते हुए बड़ा बाग तक, बड़ा बाग रोड से ब्रज विहार तक, बहरोड रोड से भगवती नगर तक, महात्मा ज्योतिबाई फुले नगर से दादा जयराम भगत के कुएं तक और पाला वाला कुआं तक के रास्ते 2016 से नगर परिषद के पास हैं। मगर परिषद प्रशासन की लापरवाही की वजह से आज तक टेंडर नहीं हो पाए हैं। यूरेका स्कूल से शनि मंदिर तक का रास्ता न बनने से भी स्कूली बच्चों को खासा परेशानी हो रही है । पार्षद ने स्ट्रीट लाइट और सफाई को लेकर भी नाराजगी जाहिर की । उन्होंने बताया कि नारनौल शहर के सभी अंडरपास पर टीन शेड लगवाने लिए संजय सैनी के साथ उपायुक्त की कोर्ट में केस भी डाला हुआ है। रेलवे प्रशासन की लापरवाही से क्षेत्र के लोगों का जीवन दूभर हो गया है। नगर परिषद प्रधान भारती सैनी ने पार्षद की वेदना को सुना और समझा। उन्होंने अवकाश के दिन ही अधिकारियों को मौके पर बुलाया और संबंधित समस्याओं का समाधान करने के आदेश दिए। जलभराव को लेकर मौके से ही उपायुक्त जगदीश शर्मा से बात की। बता दें कि रेलवे ने कुछ अंडरपास में पंप लगे होने के बाद भी जल भराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed