फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,court,civic issuse,civic problem

हड़ताल पर बैठे बार एसो. सदस्यों का फैसला शिक्षामंत्री को साथ लेकर सीएम से मिलेंगे

Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 12:30 AM IST
विज्ञापन
civic,court,civic issuse,civic problem
लधु सचिवालय में धरने पर बैठे अधिवक्ता - फोटो : Narnol
पिछले 13 दिन से हड़ताल पर चल रही बार एसोसिएशन के सदस्यों ने मंगलवार आगामी रणनीति में शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के माध्यम से सीएम से मिलने का निर्णय लिया। इसके लिए पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया गया है। यह प्रतिनिधि मंडल 15 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री से मिलेगा। तब तक उनका धरना जारी रहेगा। सीएम के जवाब के बाद आगे का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन ने मंगलवार को पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया। कमेटी में बार प्रधान रवींद्र यादव, पूर्व प्रधान बंसीलाल, वरिष्ठ अधिवक्ता बलबीर सिंह शेखावत, मदन सिंह शेखावत तथा अशोक यादव को शामिल किया गया है। कमेटी शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के माध्यम से 15 अगस्त के बाद मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी तीन मांग रखेगी। जिसमें जिला मुख्यालय, एडीजे और फैमिली कोर्ट की मांग रखी जाएगी। मंगलवार को अधिवक्ता सूबे सिंह, सतपाल, बुधराम, रतन सिंह तथा संतलाल अनशन पर रहे। कोऑपरेटिव सोसायटी के चेयरमैन कंवर सिंह, जिला पार्षद गौतम बुडीन, लावन गांव के पूर्व सरपंच नरेश, रविंद्र, भम्बू एडवोकेट, ब्लॉक समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह, मेघनवास गांव के सरपंच प्रतिनिधि योगेंद्र, सरपंच जितेंद्र ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed