फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,civic issuse,civic problem,rain water

66 एमएम बरसात ने बिगाड़े हालात, घरों, दुकानों और स्कूलों में भरा पानी

Fri, 19 Jul 2019 12:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
civic,civic issuse,civic problem,rain water
मानसून की पहली तेज बारिश ने शहर के हालात बिगाड़ दिए। 66 एमएम बारिश से शहर में जलभराव हो गया। मुख्य बाजार की दुकानों, मकानों में पानी घुस गया। नगरपालिका कार्यालय में दो से तीन फीट पानी भर गया। नपा कार्यालय में कर्मचारियों को पानी में बैठकर काम करना पड़ा। दौंगड़ा अहीर स्कूल में बरसात के कारण छुट्टी करनी पड़ी। मालड़ा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र, कनीना बिजली घर में भी पानी भर गया।
विज्ञापन

पिछले कई दिनों से गर्मी परेशान लोगों के लिए वीरवार की सुबह सुहानी साबित हुई। रात दो बजे से बरसात शुरू हो गई। एक दिन में करीब 66 एमएम बरसात से शहर के हालात बिगड़ गए। बारिश के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर जलभराव हो गया। मोहल्ला महायचान में घुटनों तक पानी भर गया तथा घरों के अंदर भी पानी चला गया। पूजा, माया, मूर्ति, संतरा, किरणी, बिमला, बलवान, गिंदोडी, नेतराम सहित अन्य लोग अपने घरों से निकालते दिखे। विश्वकर्मा चौक और बालाजी चौक पर एक फीट तक पानी भर गया। यहां दुकानदार दुकानों से पानी निकालते रहे। गंगा देवी नेत्र चिकित्सालय रोड पर दो फीट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

बेघर हुए झुग्गीवासी
रेलवे रोड स्थित लोहारों की झुग्गियों में पानी भर गया। अशोक, बिट्टू, सोमली, बिल्लू, चिन्नी, विक्रम, गणपत, बनवारी, सुनील, राजू आदि ने बताया कि रोड का सारा पानी उनकी झुग्गी में आ जाता है। इससे खाना बनाने की जगह भी नहीं बचती। वीरवार को पूरा दिन रोड पर बैठकर निकाला है। उन्होंने प्रशासन से झुग्गी के लिए दूसरा स्थान देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आधे शहर में बिजली आपूर्ति ठप
बारिश के कारण शहर में बिजली कई घंटे बाधित रही। सिटी टू के अंतर्गत आने वाले एरिया मोहल्ला भूरीवाल, कोका बंगडी, नत्थूवाला, खोजाबाड़ा, बास मोहल्ला, सैनी मोहल्ला, बड़ा दरवाजा, चामधेड़ा रोड, कुआं मंडियावाला, शिव कालोनी सहित अन्य कालोनियों में सुबह छह बजे बिजली गुल हुई। यहां शाम 5 बजे तक ठप रही।
बरसाती पानी में आया करंट, सांड़ बचे
ऑटो मार्केट में स्थित भारत संचार निगम कार्यालय के पास भरे बारिश के पानी में शाम चार बजे करंट आ गया। यहां करीब दस सांड़ करंट लगने से बच गए। दो गोवंश करंट वाले पानी से गुजरे। जिनके झटका लगा तो लोगों ने बिजली निगम को फोन कर बिजली आपूर्ति को बंद कराया। बिजली कर्मचारियों ने फाल्ट चेक कर उसको दुरुस्त किया।
किसानों को होगा फायदा
कृषि वैज्ञानिक डॉ. जयलाल का मानना है कि महेंद्रगढ़ क्षेत्र में 66 डिग्री बारिश दर्ज की गई है। बारिश कपास और बाजरे की फसल के लिए काफी लाभदायक है। कपास के खेतों में पानी भरा नहीं रहने दें। पानी भरा रहा तो पौधा मर जाएगा। कपास में यूरिया का छिड़काव अवश्य करना चाहिए।
बिजली निगम का रिकार्ड भीगा
बरसात के कारण कारण बिजली घर में छत टपकने लगी। जिससे बिजली निगम परिसर में रखा रिकार्ड भीग गया। जेई रामरतन ने बताया कि भवन की छत टपकने के कारण कुछ रिकार्ड भीग गया है। जिसे सुखाया जा रहा है।
आंगनबाड़ी में भरा पानी
मालड़ा गांव में आंगनबाड़ी में दो फीट तक पानी भर गया। जिस कारण आंगनबाड़ी का कुछ सामान भी भीगकर खराब हो गया। मालड़ा में सरकारी स्कूल में भी दो फीट तक पानी भर गया। गांव के पंचायत घर में भी पानी भर गया। गांव में कुछ घरों में दरार भी आ गई है।
मौसम सुहाना
अधिकतम तापमान में पांच डिग्री तथा न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री गिरावट दर्ज की गई है। वीरवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री तथा न्यूनतम 27 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को भी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान बरसात से चलते मौसम ठंडा रहेगा।

नपा कर्मियों ने पानी में बैठकर किया काम
नगर पालिका में चेयरपर्सन के कमरे में पानी भर गया। इसके साथ लगते तीन अन्य कमरों में भी पानी भर गया। प्रॉपर्टी टैक्स, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित कर्मचारी पानी में बैठकर ही काम करते रहे। यहां बिजली गुल होने के कारण इनवर्टर के सहारे काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed