फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   civic,civic issuse,civic problem,rain water

सावन की पहली बारिश ने खोली नगर परिषद की पोल, शहर के कई हिस्सों में भरा पानी

Fri, 19 Jul 2019 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
civic,civic issuse,civic problem,rain water
फोटो नंबर 17 आर- महेंद्रगढ़ रोड स्थित उपायुक्त निवास में भरा बरिश का पानी। - फोटो : Narnol
सावन माह की पहली बारिश ने कुछ ही घंटों में प्रशासन के दावों को धो डाला। नगर परिषद ने बारिश से पहले शहर के छोटे-बड़े नालों की ठीक तरह से सफाई नहीं कराया। जिसका खामियाजा दुकानदारों व आम लोगों को भुगतना पड़ा। नाले अवरुद्ध होने से बारिश का पानी दुकानों में घुस गया। दिनभर दुकानदार पानी निकालते रहे व प्रशासन को कोसते रहे। नारनौल शहर में 18 एमएम वर्षा रिकार्ड की गई। पहली बरसात के चलते शहर के अंडरपासों में पानी भर गया। महता चौक के पास रेलवे अंडरपास में पानी भरा होने की वजह से एक गाड़ी पानी में फंस गई। अंडरपास व शहरों में हुए जलभराव की स्थिति का जायजा लेने के लिए उपायुक्त ने शहर का दौरा किया।
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में पानी भरा
सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बरसात दोपहर 11 तक जारी रही। इस बरसात के कारण शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। बरसाती पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सिविल अस्पताल, गऊशाला रोड, छलक नाला, लोहा मंडी, सैन चौक, मोहल्ला जमालपुर, लोक निर्माण के गेस्ट हाउस, एसपी व उपायुक्त निवास स्थान में पानी भर गया। शहर के सिंघाना रोड पर सड़क के दोनों तरफ बनाया गया नाला की सफाई न होने के कारण पानी दुकानों में घुस गया। जिससे दुकानों में रखा लाखों रुपये का सामान पानी से खराब हो गया। जब सुबह दुकानदारों ने दुकानें खोली तो दुकानों के अंदर पानी दो से तीन फीट तक भरा हुआ था। अनाज मंडी में भी आढ़तियों की दुकानों में पानी घुस गया और बाहर रखे अनाज भी पानी से खराब हो गए। मंडी प्रधान अशोक यादव ने बताया कि पानी की निकासी न होने से आढ़तियों को परेशानी उठानी पड़ी। वहीं केशव नगर की गलियों में पानी भर गया। बता दें कि नालों की सफाई का मुद्दा अमर उजाला ने उठाया था। इसके बाद नप ने नालों की आधी अधुरी सफाई की। जिससे बारिश में लोगों को जल भराव से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

बिजली रही गुल
बारिश होने से सुबह पांच से 11 बजे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को सुबह परेशानी उठानी पड़ी। दोपहर बाद भी बिजली के कट लगते रहे। लोगों का कहना है कि हल्की बारिश में भी बिजली गुल होने आम बात हो गई है। इससे पानी सप्लाई प्रभावित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे नहीं पहुंचे स्कूल
सुबह बारिश होने से सरकारी स्कूलों में बच्चे नहीं पहुंच सके। हालांकि निजी स्कूलों में भी बच्चों की संख्या कम रही। कॉलेजों व आईटीआई में दाखिला लेने के लिए छात्र भी दोपहर बाद पहुंचे। जिला अस्पताल में भी करीब 200 मरीज पहुंचे। जल भराव होने से सरकारी कर्मचारी भी कार्यालयों में देर से पहुंचे।
किसानों के चेहरे खिले
करीब 20 दिन पहले हुई बारिश के बाद तेज धूप व उमस भरी गर्मी से बाजरे की फसल मुरझाने लग गई थी। कई जगहों पर बाजरे की फसल सुखकर जलने लग गई थी। जिससे किसानों की चिंता बढ़नी शुरू हो गई थी। इस समय बाजरे व ग्वार की फसल को बारिश की सख्त जरुरत थी। सुबह करीब चार बजे शुरू हुई बारिश से किसानों के चेहरे खिलने लगे। बारिश बाजरे व ग्वार की फसल के लिए सोने पर सुहाना साबित हुई। किसानों का कहना है कि अगर तीन चार दिन बारिश नहीं होती तो उनकी फसल खराब होने के करार पर पहुंच जाती। वीरवार सुबह हुई बारिश बाजरे की फसल के लिए संजीवनी बनकर बरसी।
डीसी ने किया शहर का दौरा
सुबह से हो रही तेज बारिश के मद्देनजर डीसी जगदीश शर्मा ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर पानी निकासी का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जल्द पानी निकासी के निर्देश दिए। उपायुक्त ने आज कैलाश नगर, राव का मोहल्ला, सीआईए, नागरिक अस्पताल व अनाज मंडी सहित कई इलाकों का दौरा किया। शहर में बने अंडरपास का भी दौरा किया। अंडरपास में खड़े पानी को जल्द से जल्द निकालने के निर्देश दिए। अटेली शहर में भी अंडर पास में भरे पानी को जल्द से जल्द निकालने के निर्देश दिए। शहर के किसी भी हिस्से में नागरिकों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। इस मौके पर उनके साथ तहसीलदार रोशनलाल के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद थे।

बारिश से दुकानों में घुसा पानी
मंडी अटेली। नगरपालिका अटेली भी नालों की पूरी सफाई नहीं करवा पाई है। इसका खामियाजा दुकानदारों व आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। बारिश आते ही दुकान व घरों में पानी घुस गया। राजेंद्र कुमार, डॉ. दिनेश कुमार, अनिल कुमार व राजेश आदि ने बताया कि मानसून को देखते हुए पहले से नालों की सफाई करवानी जरूरी होती है। लेकिन, नगरपालिका सोती रही। वहीं, अंडरपास में पानी जमा होने से पुरानी मंडी के लोगों का शहर से कनेक्शन कट गया।

फोटो नंबर 12- सिंघाना रोड पर दुकानों के अंदर व बाहर जमा बरसाती पानी।

फोटो नंबर 12- सिंघाना रोड पर दुकानों के अंदर व बाहर जमा बरसाती पानी।- फोटो : Narnol

फोटो नंबर 13 मोहल्ला केशव नगर में भरा बारिश का पानी।

फोटो नंबर 13 मोहल्ला केशव नगर में भरा बारिश का पानी।- फोटो : Narnol

फोटो नंबर 15- पुरानी अनाज मंडी में भरा बारिश का पानी।

फोटो नंबर 15- पुरानी अनाज मंडी में भरा बारिश का पानी।- फोटो : Narnol

फोटो नंबर 16- पुरानी अनाज मंडी में भरा बारिश का पानी।

फोटो नंबर 16- पुरानी अनाज मंडी में भरा बारिश का पानी।- फोटो : Narnol

फोटो नंबर 17- महता चौक पर रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी।

फोटो नंबर 17- महता चौक पर रेलवे अंडरपास में भरा बरसात का पानी।- फोटो : Narnol

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed