फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   City to get a new 33 kV power house; relief from power cuts expected.

Mahendragarh-Narnaul News: शहर को मिलेगा नया 33 केवी पावर हाउस, बिजली कटों से राहत की उम्मीद

Mon, 29 Jun 2026 11:49 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
City to get a new 33 kV power house; relief from power cuts expected.
फोटो संख्या:56 मोदाश्रम के नजदीक खाली जगह जहां पर 33 केवी पावर हाउस बनाने की योजना--संवाद
महेंद्रगढ़। लंबे समय से अघोषित बिजली कटौती और ट्रिपिंग की समस्या से परेशान शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। शहर में नया 33 केवी पावर हाउस बनाने की योजना अब तेजी से आगे बढ़ रही है। बिजली निगम ने इसके लिए जमीन मिल गई है और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन

यह परियोजना मुख्यमंत्री की ओर से 18 मई 2025 को खेल स्टेडियम में आयोजित धन्यवाद रैली के दौरान घोषित की गई थी। घोषणा के बाद से ही जमीन के चयन को लेकर नगर पालिका और बिजली निगम के बीच सहमति नहीं बन पा रही थी जिससे काम रुक गया था लेकिन अब दोनों विभागों के बीच सहमति बनने के बाद मोदाश्रम के पास आवश्यक भूमि उपलब्ध करा दी गई है।
विज्ञापन

विधायक कंवर सिंह यादव ने बिजली अधिकारियों के साथ मिलकर जमीन का निरीक्षण किया। बिजली निगम को 33 केवी पावर हाउस के लिए करीब दो एकड़ भूमि की जरूरत थी, जो अब मिल चुकी है। रेवाड़ी से आई बिजली निगम की सिविल और इलेक्ट्रिकल टीम ने भी साइट का निरीक्षण कर इसे उपयुक्त माना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब नगर पालिका की ओर से भूमि से जुड़े सभी जरूरी दस्तावेज बिजली निगम को सौंपे जाएंगे। दस्तावेज मिलते ही निर्माण से संबंधित आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
अभी शहर की बिजली आपूर्ति 220 केवी पावर हाउस राव तुलाराम चौक से की जा रही है। गर्मी के समय बढ़े हुए लोड के कारण बार-बार ट्रिपिंग और अघोषित कटौती की समस्या होती है। नया 33 केवी पावर हाउस बनने के बाद लोड का बेहतर बंटवारा होगा और बिजली आपूर्ति अधिक स्थिर होगी।
बॉक्स
शहर में मिनी पावर हाउस बनने के बाद बिजली के अघोषित कटों से निजात मिल जाएगी। गर्मियों में सबसे अधिक परेशानी रहती है और कटों के चलते काम भी प्रभावित होते हैं। -घनश्याम, मोहल्ला बास
-----------------
शहर में 220 केवी पावर हाउस से सप्लाई की जा रही है। अधिक लोड के कारण अघोषित कट लग जाते है। 33 केवी पावर हाउस बनने से लोड कम होगा व अघोषित कटों से निजात मिल जाएगी।-रमेश कुमार, ब्रह्मचारी रोड

------------

वर्जन:
33 केवी बिजली पावर हाउस परियोजना को धरातल पर उतारने की कवायद शुरू कर दी गई है। इसके लिए मोदाश्रम के नजदीक डंपिग प्वाइंट में करीब तीन एकड़ जमीन बिजली निगम को मुहिया करवाई गई है। नगर पालिका की ओर से जल्द से जल्द दस्तावेज मुहिया करवाकर योजना को धरातल पर उतारा जाएगा। -कंवर सिंह यादव, विधायक, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:56 मोदाश्रम के नजदीक खाली जगह जहां पर 33 केवी पावर हाउस बनाने की योजना--संवाद

फोटो संख्या:56 मोदाश्रम के नजदीक खाली जगह जहां पर 33 केवी पावर हाउस बनाने की योजना--संवाद

फोटो संख्या:56 मोदाश्रम के नजदीक खाली जगह जहां पर 33 केवी पावर हाउस बनाने की योजना--संवाद

फोटो संख्या:56 मोदाश्रम के नजदीक खाली जगह जहां पर 33 केवी पावर हाउस बनाने की योजना--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article