{"_id":"586e8da14f1c1b0765159301","slug":"city-shoping-complex-garbeg-nagar-parisad-shop","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर का चौ. देवीलाल शॉपिंग काम्पलेक्स कूड़े के ढेर पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर का चौ. देवीलाल शॉपिंग काम्पलेक्स कूड़े के ढेर पर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
शहर का शॉपिंग काम्पलेक्स कचरे के ढेर पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय नई मंडी व सिविल अस्पताल के निकट करोड़ों रुपये की बेशकीमती जमीन पर बना चौ. देवीलाल शापिंग काम्पलेक्स नगर परिषद की उपेक्षा के चलते आवारा पशुओं व आसपास स्थित मोहल्लों के लोगों के कूड़ा डालने की जगह बनकर रह गया है। यहां पर बनी 95 दुकानों में से कुछ ही दुकानें नप ने किराये पर दी हुई हैं। जिसके कारण अनेक दुकानें यहां अभी खाली पड़ी हैं जिनके शटर तक टूट गए हैं। वहीं कांपलेक्स परिसर में उगी झाड़ियों व जगह-जगह पड़े कचरे के कारण यहां का गंदगी फैली हुई है। यहां पर व्यापारियों द्वारा दुकान खरीदना तो दूर की बात यहां दो मिनट खड़ा होना भी दूभर होता जा रहा है।
नगर परिषद द्वारा छिप्पी जोहड़ पर बनाये गए चौ. देवीलाल कांपलेक्स का आधारशिला 18 दिसंबर 2001 में रखी गई थी। आधारशिला के बाद लगभग दो वर्ष बाद तीन एकड़ में विभिन्न 13 ब्लॉकों में 95 दुकानों का निर्माण करवाया गया। लाखों रुपए की लागत से तैयार की गई इन दुकानों में से कुछ दुकानों की तो अलाटमेंट हुई लेकिन उसके बाद प्रशासन ने इस ओर ध्यान देना बंद कर दिया। नपा प्रशासन की उदासीनता के चलते अब यह कांपलेक्स उजाड़ बनता जा रहा है। इसमें चारों तरफ झाड़ियां उगी हुई हैं और गंदगी के ढेर लगे हैं।
आवारा पशुओं का बना शरणस्थली
वर्तमान में लोग इसमें कूड़ा डालने व शौचालय जाने के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके अलावा यह कांपलेक्स आवारा पशुओं की शरण स्थली भी बना हुआ है। काम्पलेक्स की हालत को देखकर ऐसा लगता है कि शायद नप प्रशासन ने कभी भी इसकी सुध नहीं ली है। जबकि इस कांपलेक्स में बनी दुकानें नगर परिषद नारनौल के लिए आमदनी का बेहतर जरिया बन सकता है। यहां की साफ-सफाई पर यदि नप प्रशासन ध्यान दे तो लोगों का रुझान इस ओर बढ़ेगा। दुकानों से आने वाले किराए को नप शहर के अन्य विकास कार्यों पर खर्च कर सकती है, लेकिन गंदगी के आलम के कारण कोई भी यहां दुकान किराए पर लेने के लिए तैयार नहीं है।
विज्ञापन
कई दुकानों के उखड़े शटर
यहां पर स्थित दुकानों की स्थिति यहां तक हो गई है कि कई दुकानों के शटर तक उखड़ आए हैं। वहीं कई दुकानों की हालत बहुत ही खस्ता हो चुकी है, इनके प्लास्ट आदि भी झड़ने लगे हैं।
करोड़ों रुपए की है यह जमीन
जिस स्थान पर यह काम्पलेक्स बना हुआ है, वह करोड़ों रुपए की जमीन है जो कि तीन एकड़ में बना हुआ है। जमीन के हिसाब से देखा जाए तो यह शहर के मुख्य भाग में स्थित है। यह शहर के लोहा मंडी व सिविल अस्पताल के पीछे स्थित है। जिसकी एक गज की कीमत ही लाखों रुपए है। ऐसे में तीन एकड़ की कीमत कई करोड़ रुपए हो गई है।
शॉपिंग काम्पलेक्स में साफ सफाई की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अगर नगर परिषद यहां साफ सफाई सही ढंग से हो तो यह मार्केट अच्छे से चले। -सोनू, दुकानदार
नप ने यहां दुकान बनाकर तो छोड़ दी है लेकनि इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया। दुकानों की सही देखभाल नहीं करने से ये जर्जर हो गई है। रतन सिंह, दुकानदार
यहां पर आसपास के लोग कूड़ा कचरा फेंककर चले जाते हैं। जिसके कारण यहां कूड़ाघर बन गया है। जिसकी समय पर सफाई भी नहीं होती। -बलवंत, दुकानदार
यहां दुकानदारों के लिए नप ने कोई सुविधा नहीं कर रखी। जिसके कारण यहां के दुकानदार परेशान रहते हैं। दुकानों के रखरखाव की ओर ध्यान दिया जाये तो मार्केट चले। -यश कुमार, दुकानदार
चौ. देवीलाल शॉपिंग काम्पलेक्स के उत्थान के लिए नप जल्द ही योजना बनाएगी। यहां पर बनाई गई दुकानों को भी ठीक किया जाएगा। फिलहाल इनके जीर्णोद्धार की कोई योजना नहीं है। वहीं इसकी साफ-सफाई की ओर जल्द ही ध्यान दिया जाएगा। -भारती सैनी, चेयरमैन, नप, नारनौल।